27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाएशिया के सबसे धनवान शख्स मुकेश अंबानी, गौतम अडानी इस स्थान पर

एशिया के सबसे धनवान शख्स मुकेश अंबानी, गौतम अडानी इस स्थान पर

फोर्ब्स की प्रतिष्ठित बिलेनियर लिस्ट 2023 में मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

Google News Follow

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे धनवान शख्स बन गए हैं। फोर्ब्स की बिलेनियर्स लिस्ट 2023 में भारत के मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 9 वें स्थान पर हैं। इस तरह उन्होंने टॉप 10 में एक बार फिर अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में LVMH के बर्नार्ड अरनॉल्ट पहले स्थान पर आए हैं और उनकी कुल संपत्ति 211 अरब डॉलर की रही है। मुकेश अंबानी इस समय माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बामर, गूगल के लैरी पेज और सरगी ब्रिन से आगे हैं। साथ ही फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग और डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल से भी आगे बने हुए हैं।

रिलायंस का कारोबार तेल, गैस, टेलीकॉम समेत अन्य सेक्टर्स में फैला हुआ है और ग्रुप का रिलायंस रिटेल बिजनेस लगातार नई बुलंदियों को छू रहा है। मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ग्रुप के टेलीकॉम बिजनेस Jio Infocom के डायरेक्टर हैं। इसके अलावा बेटी ईशा अंबानी रिटेल बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं। अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के कंधों पर रिलायंस के न्यू एनर्जी वेंचर्स की जिम्मेदारी है।

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी समूह की नेटवर्थ में जो गिरावट आई है उसके चलते गौतम अडानी फोर्ब्स के अमीरों की लिस्ट में 24 वें स्थान पर फिसल गए हैं।  24 जनवरी को गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे बड़े अमीर थे और उनकी नेटवर्थ 126 अरब डॉलर थी। हालांकि 24 मार्च को अमेरिका की शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट निकाली और तब से अडानी समूह के शेयरों में लगातार गिरावट देखने मिली। वहीं नई लिस्ट में आईटी दिग्गज HCL के शिव नाडर 25.6 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ भारत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

फोर्ब्स के मुताबिक अमेरिका अभी भी सबसे अधिक अरबपतियों का दावा करता है, जिसमें 735 सूची सदस्य सामूहिक रूप से 4.5 ट्रिलियन डॉलर के हैं। वहीं भारत में अरबपतियों की संख्या 2022 में 166 धनवानों से बढ़कर इस साल में 169 पर आ गई है।

ये भी देखें 

अब Twitter चहकेगा नहीं, भौंकेगा, जाने Musk ने क्यों रातोंरात Logo को बदला 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें