31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमक्राईमनामाकोर्ट में मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगस्टर जीवा को मारी गोली,आरोपी गिरफ्तार ...

कोर्ट में मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगस्टर जीवा को मारी गोली,आरोपी गिरफ्तार   

मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगस्टर संजीव जीवा को पेशी के दौरान बुधवार को हत्या कर दी गई। आरोपी वकीलों का कपड़ा पहनकर आया था। आरोपी की पहचान विजय यादव के रूप में हुई है।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश में लखनऊ कोर्ट परिसर में मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगस्टर संजीव जीवा को पेशी के दौरान बुधवार को हत्या कर दी गई। आरोपी वकीलों का कपड़ा पहनकर आया था। आरोपी की पहचान विजय यादव के रूप में हुई है। विजय यादव जौनपुर का रहने वाला है। इस वारदात में डेढ़ साल की बच्ची को भी जो;ली लगी है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। एक पुलिसकर्मी को भी पैर में गोली लगी है। बता दें कि, जीवा पर कई शहरों में केस दर्ज है।

बताया जा रहा है कि लखनऊ कोर्ट परिसर में जीवा पर गोली चलाने वाले विजय यादव को वकीलों ने पकड़कर उसे पुलिस को सौंप दिया। विजय यादव कोर्ट परिसर में वकीलों के ड्रेस में आया था। लगभग आरोपी 3 बजकर 50 मिनट पर कोर्ट में दाखिल हुआ था। इसके बाद पांच मिनट ही उसने जीवा को गोली मारकर काम तमाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि जीवा के गैंग में 36 लोग काम करते हैं। केवल उत्तर प्रदेश में उसके खिलाफ 23 मामले दर्ज किये गए हैं।
बताया जा रहा है कि जीवा के खिलाफ मुजफ्फरनगर, शामली, गाजीपुर, फर्रुखाबाद  और हरिद्वार में केस दर्ज है। जिसमें हत्या ,लूट ,रंगदारी, अपहरण और डकैती के मामले दर्ज है।
संजीव जीवा का पूरा नाम संजीव माहेश्वरी है। वह मुजफ्फरनगर का निवासी है। संजीव जीवा वेस्ट उत्तर प्रदेश का कुख्यात अपराधी था। जीवा मुन्ना बजरंगी का भी करीबी रहा है। जीवा यह 90 के दशक में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। उसने एक दवाख़ाना के संचालक को सबसे पहले अपहरण किया था।
ये भी पढ़ें                        

महाराष्ट्र में औरंगजेब के पोस्टर और स्टेटस पर विवाद, कोल्हापुर में धारा 144 लागू

ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर धर्मांतरण का खेल, जानें कहाँ-कहाँ तक फैला जाल

CM शिंदे और फडणवीस ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का हवाई निरीक्षण किया

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें