27.2 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमदेश दुनियामुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

इनकी शादी के बाद 7 जुलाई 1987 में प्रतीक यादव का जन्म हुआ था​|​​ इसके दो साल बाद साधना और चंद्रप्रकाश अलग हो गए थे​|​​ इसके बाद साधना गुप्ता सपा के तत्कालीन सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आई थीं​|​​​

Google News Follow

Related

समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। फेफड़ों में संक्रमण के कारण उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पार्थिव देह को लखनऊ लाया जा रहा है। मुलायम सिंह यादव के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
साधना गुप्ता उत्तर प्रदेश के इटावा के बिधुना तहसील की रहने वाली थीं|​​ 4 जुलाई 1986 में उनकी शादी फर्रुखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता से शादी हुई थी|​​ इनकी शादी के बाद 7 जुलाई 1987 में प्रतीक यादव का जन्म हुआ था|​​ इसके दो साल बाद साधना और चंद्रप्रकाश अलग हो गए थे|​​ इसके बाद साधना गुप्ता सपा के तत्कालीन सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आई थीं|​​
 
​बता दें कि साल 2003 में मुलायम सिंह की पहली पत्नी और अखिलेश यादव की मां मालती देवी का निधन हो गया था| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की मां मूर्ति देवी बीमार रहती थीं|​​
 
साधना गुप्ता, भाजपा नेत्री अपर्णा यादव की सास और प्रतीक यादव की मां थीं| ​उस दौरान नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रहीं साधना गुप्ता ने लखनऊ के एक नर्सिंग होम और फिर सैफई मेडिकल कॉलेज में मूर्ति देवी का काफी ख्याल रखा था|​​ ऐसा कहा जाता है कि उसी समय से मुलायम और साधना एक-दूसरे के करीब आए थे|​​​ 
यह भी पढ़ें-

गुजरात: दीव पालिका चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, कांग्रेस का सफाया  ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,017फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें