31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामाभारत का दोहरा प्रहार: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड का बेटा भी आतंकी...

भारत का दोहरा प्रहार: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड का बेटा भी आतंकी घोषित

लश्कर-ए-तैयबा में कारिंदों की भर्ती करने, धन जुटाने और हमलों की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने के कामों में सक्रिय रूप से शामिल है|

Google News Follow

केंद्र सरकार ने लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और 26/11 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद को आतंकवादी घोषित कर दिया है|गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है| रिपोर्ट के मुताबिक, 46 साल के हाफिज तल्हा सईद भारत और अफगानिस्तान में भारतीय हितों को निशाना बनाने के लिए लश्कर-ए-तैयबा में कारिंदों की भर्ती करने, धन जुटाने और हमलों की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने के कामों में सक्रिय रूप से शामिल है|

गृह मंत्रालय के अनुसार, ‘केंद्र सरकार का मानना है कि हाफिज तल्हा सईद आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है और उसे गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया जाना चाहिए|’ इसमें कहा गया है कि तल्हा सईद को कड़े अधिनियम के तहत एक आतंकवादी के रूप में नामित किया गया है|
​​
हाफिज तल्हा सईद भारत सरकार द्वारा आतंकवादी घोषित किया जाने वाले 32वां शख्स है|उसका जन्म 25 अक्टूबर 1975 को हुआ था और वो पाकिस्तान के लाहौर का निवासी है|हाफिज तल्हा सईद लश्कर का एक सीनियर कमांडर है और आतंकवादी संगठन के मौलवी विंग का प्रमुख है|वहीं, उसका पिता हाफिज सईद 26 नवंबर, 2008 के मुंबई आतंकी हमलों का ‘मास्टरमाइंड’ है|इस हमले में 166 लोग मारे गए थे|

हाफिज सईद को कुछ साल पहले इसी कानून के तहत आतंकवादी घोषित किया गया था और वर्तमान में वह पाकिस्तान में आतंकवाद संबंधी आरोपों में जेल की सजा काट रहा है|भारत लगातार हाफिज सईद की हिरासत की मांग करता रहा है, लेकिन पाकिस्तान ने उसे सौंपने से इनकार कर दिया है|

​​यह भी पढ़ें-

‘Operation All Out’: बौखलाए आतंकी, कर सकते हैं बड़ा हमला

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें