31 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियामुंबई के दो नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस...

मुंबई के दो नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट पर

पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने स्कूल परिसरों की जांच और निगरानी बढ़ा दी है।

Google News Follow

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर बम धमाके की धमकी से सनसनी फैल गई है। इस बार निशाने पर हैं शहर के दो प्रमुख स्कूल — देवनार स्थित कनाकिया इंटरनेशनल स्कूल और कांदिवली के समतानगर स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल, जिन्हें धमकी भरे ईमेल मिले हैं। ईमेल में अज्ञात व्यक्ति ने न सिर्फ स्कूलों को, बल्कि पूरे मुंबई शहर में बम ब्लास्ट की चेतावनी दी है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, दोनों ही मामलों में संबंधित देवनार और समतानगर पुलिस थानों में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
पुलिस का कहना है, “जांच जारी है और मेल भेजने वाले की तलाश की जा रही है।”

यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले कुछ हफ्तों में मुंबई को लगातार बम धमाकों की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में, अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास (US Consulate) को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा फोन कॉल मिला था। सूचना मिलते ही बीकेसी पुलिस स्टेशन को अलर्ट किया गया और बम स्क्वॉड ने इलाके की गहन जांच की, लेकिन वहां भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

इससे पहले 31 मई को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल को धमकी भरा कॉल आया था। कॉल में दावा किया गया कि होटल परिसर में बम रखा गया है। सूचना मिलते ही वाकोला पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और होटल की बारीकी से तलाशी ली गई। वहां भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

लगातार आ रही इस तरह की धमकियों ने अभिभावकों, स्कूल प्रशासन और पुलिस महकमे की चिंता बढ़ा दी है। स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने स्कूल परिसरों की जांच और निगरानी बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस ने जनता से अपील की है कि अफवाहों से बचें लेकिन सतर्क रहें। साथ ही, कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

शहर की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है। बार-बार मिल रही बम धमकियों ने यह साफ कर दिया है कि कुछ असामाजिक तत्व मुंबई के शांत वातावरण को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस की सतर्कता और नागरिकों की जागरूकता ही ऐसे मंसूबों को नाकाम कर सकती है।

यह भी पढ़ें:

मिका सिंग को आया गुस्सा, कहा- “…मुझे बड़ा गर्व हो रहा है कि दो सिखों ने मिलकर एक औरत को मार डाला।”

ईरान में इजरायली हवाई हमले से कश्मीरी छात्र घायल

बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उबाल

“पहलगाम के हमलावर मुसलमान नहीं हो सकते, इस्लाम किसी निर्दोष की हत्या की इजाज़त नहीं देता”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें