29.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाहत्या कर दफनाई उस महिला की नंगी लाश पड़ोसन के चूल्हे के...

हत्या कर दफनाई उस महिला की नंगी लाश पड़ोसन के चूल्हे के बगल

Google News Follow

तिरुवनंतपुरम। कहा जाता है कि सिनेमा समाज का आईना होता है, यानी समाज में हो रहा घटनाक्रम ही फिल्मों के जरिए दिखाया जाता है, वहीं समय-समय पर यह आरोप भी लगता रहता है कि फलां-फलां घटना फिल्म से प्रेरणा लेकर हुई। अब इन तथ्यों में असलियत क्या है, पता नहीं, लेकिन ऐसी ही एक अजीबोगरीब घटना प्रकाश में आई हैं, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह साउथ की फिल्म ‘ दृश्यम ‘ से प्रभावित है। ह्त्या की यह हैरतअंगेज घटना हुई है केरल के इडुक्की जिले में।

12 अगस्त से थी लापता

दरअसल यहां की निवासी थमडाथिल सिंधु बाबू नामक महिला 12 अगस्त को अचानक लापता हो गई थी और उसकी मां ने 15 अगस्त को पुलिस के पास उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश के दौरान सिंधु की लाश बरामद कर ली है, जो उसकी पड़ोसन मणिकुन्नेल बेनॉय के घर में किचन के नीचे दबा मिला।

पड़ोसन से थी घनिष्टता

पुलिस के मुताबिक अपने 12 साल के बेटे के साथ रहने वाली सिंधु के अपनी इस पड़ोसन से संबंध बहुत घनिष्ट थे, इसलिए यहकदा वह बच्चे के संग वहीं ठहर जाया करती थी। इसी पड़ोसन के घर लाश मिट्टी के बने चूल्हे के पास दफनाई हुई बरामद हुई।

लाश के संग हरी मिर्चियाँ !

पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि सिंधु की लाश नग्नावस्था में चूल्हे के पास 6 फीट गहरे गड्ढे में दबी थी। असल में यह गड्ढा लकड़ियां रखने के लिए बना हुआ था। नग्न लाश का महज चेहरा प्लास्टिक से ढंका हुआ था। लाश के संग बड़ी संख्या में हरी मिर्चियाँ भी दबी हुई थीं। साथ में लाश को दफनाने के बाद ऊपर से राख फैला दी गई थी, ताकि इस बाबत किसी को कोई शक तक न हो। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि सिंधु की हत्या गला घोंटकर की गई है। वैसे, पुलिस अभी इस मामले में आगे तहकीकात कर रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें