31.1 C
Mumbai
Tuesday, June 2, 2026
होमदेश दुनियामुरादाबाद में मुस्लिम महिलाओं ने कांवड़ियों का रास्ता रोका, मार्ग में खड़ी...

मुरादाबाद में मुस्लिम महिलाओं ने कांवड़ियों का रास्ता रोका, मार्ग में खड़ी की खाट    

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर दो समुदाय आमने सामने आ गए। मुस्लिम महिलाओं का आरोप है कि कांवड़ यात्रियों का रूट तय नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम महिलाओं ने आने जाने के रास्ते में बड़ी-बड़ी खाट (चारपाई ) रखकर रोक दिया। जिसके बाद यहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया।

गौरतलब है कि यह घटना  मुरादाबाद के बिलारी में थाना सोनकपुर के इब्राहिमपुर गांव की है। जहां कांवड़ियों ने जल लेकर गांव में पहुंचे तो गांव की मुस्लिम महिलाओं ने बड़ी बड़ी चारपाई रास्ते को रोक दिया और उनके पीछे खड़ी हो गई। जिसकी वजह से कांवड़िये नहीं निकल पाए। मुस्लिम महिलाओं ने आरोप लगाया कि कांवड़िये तय रास्ते से नहीं जा रहे हैं। जिसको लेकर यहां का माहौल तनाव पूर्ण हो गया।

इसके बाद, इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। बताया जा रहा कि कांवड़ियों ने यहां से पीछे हटने को तैयार नहीं थे।  जबकि मुस्लिम महिलाएं रास्ता खोलने को तैयार नहीं थी। मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ बिलारो ने दोनों पक्षों की बैठक कराई। हालांकि, कुछ समय बाद रास्ता खुलने पर कांवड़ियों ने अपनी यात्रा शुरू की और कांवड़ियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें 

​शिवसेना के टूटने का श्रेय सिर्फ उद्धव ठाकरे को जाता है!​ – राज ठाकरे ​

मैं द्रोपदी मुर्मू…..,देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप लीं शपथ ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें