28.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाबनारस में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी श्रीराम की आरती,‘सबके राम,सब में राम’...

बनारस में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी श्रीराम की आरती,‘सबके राम,सब में राम’ का दिया संदेश

Google News Follow

दिवाली के मौके पर बनारस में मुस्लिम महिलाओं ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारकर लोगों को साथ रहने का संदेश दिया, विशाल भारत संस्थान और मुस्लिम महिला फाउंडेशन ने लमही के सुभाष भवन में श्रीराम की महाआरती का आयोजन किया। विशाल भारत संस्थान और मुस्लिम महिला फाउंडेशन लगातार 15 सालों से श्रीराम की महाआरती करता आ रहा है। दीपावली के शुभ मौके पर अयोध्या और काशी दोनों स्थानों पर भव्य आयोजन किया गया।

इस दौरान ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश भी दिया जाता है। सबसे खास बात यह है तमाम धमकियों के बावजूद मुस्लिम महिलाओं ने प्रभु श्रीराम की महाआरती करके सांप्रदायिक ताकतों को करारा जवाब दिया है। इस दौरान उर्दू में लिखी श्रीराम प्रार्थना और श्रीराम आरती गाकर मुस्लिम महिलाओं ने महाआरती की.मुस्लिम महिलाओं ने दीपक जलाए और फुलझड़ी जलाकर संदेश दिया कि भारत भूमि पर रहने वाले सभी भारतवासी सांस्कृतिक रूप से एक हैं।

क्योंकि, सबके पूर्वज एक ही थे। इसके पहले श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या की पवित्र मिट्टी के कलश को मुस्लिम महिलाओं ने अपने सिर पर रखकर पूजा स्थल तक लाया. इसके बाद मुस्लिम महिलाओं ने जय सियाराम का उद्घोष किया और राम नाम का कीर्तन भी किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास महाराज ने मुस्लिम महिलाओं के साथ श्रीराम आरती गाकर धर्म के भेद को खत्म किया। उन्होंने ‘सबके राम, सब में राम’ का संदेश भी दिया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें