24 C
Mumbai
Sunday, February 1, 2026
होमदेश दुनियामणिपुर में बीजेपी के झंडे पर गाय को काटने पर मुस्लिम युवक...

मणिपुर में बीजेपी के झंडे पर गाय को काटने पर मुस्लिम युवक गिरफ्तार  

Google News Follow

Related

मणिपुर में भाजपा के झंडे पर गाय को लिटाकर काटने का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य की पुलिस ने इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ज्ञात हो कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय जनता पार्टी के झंडे पर एक गाय को लिटाया गया है, जिनमें कुछ युवकों द्वारा उसे काटते हुए दिखाया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद आरोपियों पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल रशीद नजबुल हुसैन और मोहम्मद आरिफ खान आदि का नाम बताया गया है।

गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है,जिसमें मणिपुर भी आता है। यहां पर आरोपियों द्वारा जिस उम्मीदवार का समर्थन किया जा रहा था भारतीय जनता पार्टी द्वारा उसे टिकट नहीं दिया गया, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। उक्त वीडियो में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह और भाजपा मणिपुर इकाई के अध्यक्ष अधिकारीमयुम शारदा देवी को अपशब्द कहा गया है।

आरोपियों द्वारा समुदायों के बीच भावनाओं को भड़काने के लिए सोशल मीडिया पर उक्त वीडियो को अपलोड किया गया इंफाल पश्चिंम जिले के लिलोंग पुलिस के अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की अधिकारियों के अनुसार इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगड़। सकती थी और विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच सांप्रदायिक सद्भावना प्रभावित हो सकती थी। घटना पर संज्ञान लेते हुए लीलोंग पुलिस स्टेशन द्वारा मोहम्मद अब्दुल रशीद , नजबुल हुसैन और मोहम्मद आरिफ खान पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें 

वर्चुअल रैली में PM मोदी ने अखिलेश यादव पर बरसे, लगाया ये आरोप  

भारत को आत्मनिर्भर और शक्तिशाली बनाने वाला है बजट: देवेन्द्र फडणवीस 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,311फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें