27.9 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमक्राईमनामामुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में पांच लुटेरे गिरफ्तार, दो घायल!

मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में पांच लुटेरे गिरफ्तार, दो घायल!

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार (21 मार्च) देर रात थाना फुगाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि मेरठ-करनाल हाईवे पर कुछ बदमाश वाहनों से डीजल और अन्य सामान चोरी करने की योजना बना रहे हैं। इस पर थाना फुगाना पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। सीओ फुगाना ऋषिका सिंह के नेतृत्व में जब पुलिस टीम ने संदिग्धों को रोका, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। अंधेरे का फायदा उठाकर तीन बदमाश भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने गन्ने के खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाकर उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें 100 लीटर डीजल, एक इंडिका कार, दो ट्रक, तीन रिम, छह स्टेपनी और अवैध हथियार शामिल हैं। घायल बदमाशों की पहचान राशिद और गुलफाम के रूप में हुई है, जो मेरठ के रहने वाले हैं और पहले से कई आपराधिक मामलों में वांछित थे।

यह भी पढ़ें:

बिहार दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं!

Mumbai: ज्वैलर से 11.50 लाख की ठगी करने वाले चार फर्जी आईबी अधिकारी गिरफ्तार!

Bihar Encounter : पुलिस मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड चुनमुन झा ढेर, छह पुलिसकर्मी घायल!

सीओ फुगाना ऋषिका सिंह ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से हाईवे पर खड़े वाहनों से डीजल और स्टेपनी चोरी कर रहा था। पुलिस को इनकी तलाश थी और आखिरकार इस कारवाई में उनकी गिरफ्तारी हो सकी। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों को भी पकड़ा जा सके। फिलहाल गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें