27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाविश्व कप में खेलकर भारत के लिए ट्रॉफी जीतना मेरा लक्ष्य :...

विश्व कप में खेलकर भारत के लिए ट्रॉफी जीतना मेरा लक्ष्य : प्रसिद्ध कृष्णा​!

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के पहले दो मुकाबलों में प्रसिद्ध कृष्णा को खेलने का मौका मिला।

Google News Follow
भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भारतीय टीम में अपने भविष्य के लक्ष्यों पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि वह आईसीसी के बड़े टूर्नामेंटों, यानी विश्व कप जैसे आयोजनों में भारतीय टीम का हिस्सा बनें और टीम को खिताब जिताने में योगदान दें।

​न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के पहले दो मुकाबलों में प्रसिद्ध कृष्णा को खेलने का मौका मिला। तीसरे और अंतिम मैच में उन्हें आराम दिया गया और उनकी जगह अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया गया।

वडोदरा में खेले गए पहले मैच में प्रसिद्ध ने दो विकेट लिए और 60 रन दिए। इस मैच को भारत ने जीता था। वहीं राजकोट में हुए दूसरे मैच में उन्होंने एक विकेट लिया, लेकिन 49 रन खर्च किए। यह मैच भारत सात विकेट से हार गया।

अपने करियर के बारे में बात करते हुए प्रसिद्ध ने तीसरे वनडे मैच की शुरुआत से पहले कहा कि शुरुआत में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बाद चोटों के कारण उनका करियर कुछ समय के लिए रुक गया।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है जब मैं आया तो मैंने काफी अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन उसके बाद चोट के कारण मुझे समय लगा। जब मैंने वापसी की, तब तक खेल के नियम काफी बदल चुके थे। पावरप्ले के नियम, दूसरी नई गेंद और अन्य बदलाव आए थे। मेरा सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन मैं खुद को बेहतर खिलाड़ी के रूप में देख पा रहा हूं।”

अपने अल्पकालिक और दीर्घकालिक लक्ष्य पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने खेल में लगातार बेहतर बनना चाहते हैं। उनका फोकस निरंतरता पर है, ताकि वह हर मैच में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जिताएं और हर विरोधी टीम को कड़ी चुनौती दूं। हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह आईसीसी टूर्नामेंट में जाकर ट्रॉफी जीते।”

आमतौर पर नई गेंद से गेंदबाजी करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को अब सफेद गेंद क्रिकेट में बीच के ओवरों में गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी जा रही है। इस पर उन्होंने कहा कि जब भी मैं गेंदबाजी करने आता हूं, तो पावरप्ले खत्म होने वाला होता है।

गेंदबाजी के लिए चुनौती बढ़ जाती है। ऐसे समय में जरूरी है कि गेंदबाज अपनी लाइन-लेंथ पर नियंत्रण रखें, एक जैसे अंदाज में गेंदबाजी न करें और अलग-अलग तरह की गेंदों का इस्तेमाल करें।”​ 
 
यह भी पढ़ें-

अखिलेश यादव मणिकर्णिका घाट को लेकर दे रहे गलत बयान: एसपी सिंह बघेल​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें