29.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनिया'मेरे ससुराल वाले दुनिया के सबसे अच्छे लोग', सोनाक्षी सिन्हा ने गिनाई...

‘मेरे ससुराल वाले दुनिया के सबसे अच्छे लोग’, सोनाक्षी सिन्हा ने गिनाई वजह!

सोनाक्षी और जहीर की शादी 23 जून को मुंबई में हुई। उनकी पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जो बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने रखी थी।

Google News Follow
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल की शादी को सोमवार को एक साल पूरा हो गया। इस मौके पर सोनाक्षी ने कहा कि उनके ससुराल वाले दुनिया के सबसे अच्छे लोग हैं। वे उन्हें खूब प्यार करते हैं और हर वक्त उनका साथ देते हैं।

सोनाक्षी ने अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सभी सालगिरह का जश्न मनाते दिख रहे हैं।

तस्वीर में जहीर इकबाल बैठे हुए हैं और उनके चारों तरफ पिंक, सिल्वर और वाइट कलर के गुब्बारे लगे हुए हैं। उन गुब्बारों पर लिखा है, ‘वी लव यू’।

सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “दुनिया के सबसे अच्छे ससुराल वाले, पहले तो मुझे यह लड़का दिया… फिर ढेर सारा प्यार दिया।”

सोनाक्षी और जहीर की शादी 23 जून को मुंबई में हुई। उनकी पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जो बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने रखी थी।

दिलचस्प बात यह है कि सोनाक्षी और जहीर, दोनों ने ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ ही की थी।

सोनाक्षी ने फिल्मी करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ से की थी, तो जहीर ने भी पहला फिल्मी कदम सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘नोटबुक’ से रखा था।

बताया जा रहा है कि सोनाक्षी और जहीर ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और शादी से पहले एक साल तक साथ में भी रहे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही फिल्म ‘निकिता रॉय’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को उनके भाई कुश सिन्‍हा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को निकी भगनानी और विक्की भगनानी मिलकर बना रहे हैं।

‘निकिता रॉय’ फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शुरुआत में यह फिल्म 30 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज की तारीख बदलकर 27 जून कर दी गई।

यह भी पढ़ें-

पश्चिम एशिया तनाव से बाजार लाल निशान में, एक्सपर्ट ने जताई चिंता!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें