28 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमदेश दुनियाभारतीय सीमा पर म्यांमार ने की एयर स्ट्राइक, मिजोरम में अलर्ट जारी...

भारतीय सीमा पर म्यांमार ने की एयर स्ट्राइक, मिजोरम में अलर्ट जारी !

भारत से लगी सीमा पर रात से म्यामांर की सेना और विद्रोही संगठनों के बीच गोलीबारी जारी है। इसके बाद सैकड़ों की तादाद में म्यांमार के नागरिक शरण लेने के लिए सीमा के पास डटे हुए हैं।

Google News Follow

Related

भारत से लगी सीमा पर रात से म्यामांर की सेना और विद्रोही संगठनों के बीच गोलीबारी जारी है। इसके बाद सैकड़ों की तादाद में म्यांमार के नागरिक शरण लेने के लिए सीमा के पास डटे हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक,म्यांमार की सेना और चिनलैंड डिफेंस फोर्स (सीडीएफ) के कैडर्स के बीच गोलीबारी शुरू हुई थी।
गौरतलब है कि यह संगठन साल 2021 में म्यांमार की सेना से मुकाबले के लिए बनाया गया था। चम्फाई के डिप्टी कमिश्नर जेम्स लालरिंचन ने कहा, रविवार शाम से ही गोलीबारी चालू है। यह पूरी रात जारी रही और सोमवार सुबह खत्म हुई। ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बम गिराए गए लेकिन भारत में कोई नुकसान नहीं हुआ। सीमा पर म्यांमार ने विद्रोहियों के गढ़ों पर हवाई हमले किए, जिसके बाद मिजोरम में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। इन हवाई हमलों में कितने विद्रोही मारे गए, फिलहाल इस बारे में सूचना नहीं मिल पाई है।

रिपोर्टों के अनुसार, म्यांमार वायुसेना द्वारा मिजोरम के साथ देश के सीमावर्ती गांवों पर बमबारी के बाद लगभग 1400 म्यांमार लोगों, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं, ने मिजोरम के चम्फाई जिले में शरण ली है। इस संदर्भ में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के जिला समन्वयक वीएल ह्रुमाविया ने कहा कि हेलीकॉप्टर की मदद से म्यांमार द्वारा की गई गोलीबारी में एक शरणार्थी की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। 2021 तक, इस जिले में 5600 म्यांमार शरणार्थी हैं। पूरे राज्य में ऐसे करीब 30,000 शरणार्थी हैं|

भारत-म्यांमार सीमा पर इन विद्रोहियों ने अपने कैंप बना रखे हैं, जिन पर म्यांमार की वायुसेना ने ताबड़तोड़ हमले किए। दरअसल म्यांमार के हालत बिगड़ते जा रहे हैं। वहां सेना को विद्रोही गुट लगातार चुनौती दे रहे हैं। म्यांमार में सैन्य राज है। वहां की सेना को जुंटा भी कहा जाता है। ये विद्रोही लगातार सैन्य शासन को चुनौती दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

33 साल बाद आडवाणी की रथ यात्रा के बाद सोमनाथ से शुरू हुआ ये खास अभियान​ !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,283फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें