30 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमदेश दुनियाराणे की गिरफ्तारी पर नड्डा का ठाकरे सरकार पर वार: ना तो...

राणे की गिरफ्तारी पर नड्डा का ठाकरे सरकार पर वार: ना तो हम डरेंगे, ना दबेंगे

Google News Follow

 नई दिल्ली। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी पर कड़ा ऐतराज जताया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, महाराष्ट्र सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे जी की गिरफ्तारी संवैधानिक मूल्यों का हनन है। तरह की कार्यवाही से ना तो हम डरेंगे ,ना दबेंगे। भाजपा को जन आशीर्वाद यात्रा में मिल रहे अपार समर्थन से ये लोग परेशान है। हम लोकतांत्रिक ढंग से लड़ते रहेंगे, यात्रा जारी रहेंगी।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मंगलवार यानी आज गिरफ्तार कर लिया गया है।  गिरफ्तारी से पूर्व जमानत की अर्जी नामंजूर हो गई। रत्नागिरि कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी ठुकरा दी।  राणे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर आपत्तिजनक बयान दिया था। सीएम उद्धव ठाकरे के स्वतंत्रता दिवस के भाषण का जिक्र करते हुए राणे ने अपनी जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान कहा था कि ‘मुख्यमंत्री को याद नहीं था कि देश की आजादी के कितने साल हो गए। उन्हें पता नहीं था कि देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है। वे पीछे मुड़ कर पूछ रहे थे। मैं वहां मौजूद होता तो उनके कान के नीचे थप्पड़ लगाता ’
“महाराष्ट्र सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे जी की गिरफ़्तारी संवैधानिक मूल्यों का हनन है। इस तरह की कार्यवाही से ना तो हम डरेंगे, ना दबेंगे। भाजपा को जन-आशीर्वाद यात्रा में मिल रहे अपार समर्थन से ये लोग परेशान है। हम लोकतांत्रिक ढंग से लड़ते रहेंगे, यात्रा जारी रहेंगी।”
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) August 24, 2021
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद अगली जन आशीर्वाद यात्रा राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर के नेतृत्व में होगी। प्रवीण दरेकर रत्नागिरी के लिए रवाना हो चुके हैं। नासिक पुलिस आयुक्त दीपक पांड्ये ने उनको गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। उन्होंने रत्नागिरि पुलिस से आग्रह किया था कि वे नारायण राणे को अरेस्ट किया जाए। रत्नागिरी पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई इस कार्रवाई के वक्त पुलिस की बंदोबस्ती बढ़ा दी गई थी।  संगमेश्वर में नारायण राणे को गिरफ्तार किया गया था।
वहीं, बीजेपी नेता प्रसाद लाड ने कहा कि अभी तक नारायण राणे की गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई है। उन्हें धक्का-मुक्की करके ले जाया गया है। इसपर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसा करके विपक्ष उन्हें डरा नहीं सकता। बीजेपी की जन-आशीर्वाद यात्रा जारी रहेगी। उनका कहना है कि इस यात्रा से विपक्ष परेशान है क्योंकि बीजेपी को लोगों का प्यार मिल रहा है। राणे की गिरफ्तारी के बाद से ही बीजेपी ने विपक्ष को घेरना शुरू कर दिया था।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें