28 C
Mumbai
Wednesday, September 2, 2026
होमदेश दुनियापिंजरे का गेट खुला और टाइगर शिवाजी ने किया हमला, महिला मजदूर...

पिंजरे का गेट खुला और टाइगर शिवाजी ने किया हमला, महिला मजदूर की मौत

घास काटने गई महिला पर हमला

Google News Follow

Related

जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघर) में टाइगर शिवाजी के हमले में एक महिला मजदूर की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह 9 बजे हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला मजदूर सुगना देवी घास काटने के लिए टाइगर के बाड़े (बाड़/फेंस) में घुसी थी। उसके साथ की महिलाओं का दावा है कि उस समय टाइगर बाड़े में एक पिंजरे में था।

जैसे ही हम अंदर घुसे, किसी ने पिंजरे का गेट खोल दिया। इसी बीच टाइगर ने हम पर हमला कर दिया। जामवा रामगढ़ के नांगल सुसावतान गांव की रहने वाली सुगना देवी का शव दोपहर 12 बजे तक बाड़े के अंदर ही था।

जाली पर चढ़कर भागने की कोशिश

सुगना देवी के साथ घास काटने गई कमला देवी ने बताया कि हम 7 महिलाएं सुबह पार्क में घास काटने गई थीं। हम सुबह करीब 9 बजे टाइगर शिवाजी के बाड़े में घुस गईं। इस समय टाइगर पिंजरे के अंदर था। कुछ सेकंड बाद वह बाहर आया और हम पर हमला कर दिया। हम पांच औरतें बाहर भागीं, जबकि एक औरत पेड़ के पीछे छिप गई। सुगना देवी बाड़े की जाली पर चढ़ गईं, लेकिन बाघ ने उन्हें नीचे खींच लिया और मार डाला। महिला की लाश पार्क में घटनास्थल पर मिली।

यहां कुल 13 बाघ और बाघिन

नाहरगढ़ देश का इकलौता बायोलॉजिकल पार्क है जहां तीनों एक ही जगह पर हैं: एक रेस्क्यू सेंटर, एक सफारी और एक चिड़ियाघर। यहां 13 बाघ रहते हैं। छोटे बाघों को एक किलोमीटर के सुरक्षित इलाके में रखा जाता है। यहां दो सफेद बाघ भी हैं।

यह भी पढ़ें-

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,515फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
330,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें