29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियानजीब जंग ने RSS प्रमुख के बयान की तारीफ, मुसलमानों से कही...

नजीब जंग ने RSS प्रमुख के बयान की तारीफ, मुसलमानों से कही यह बात

Google News Follow

नई दिल्ली। दिल्‍ली के पूर्व उप राज्‍यपाल नजीब जंगने राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के डीएनए संबंधी बयान का स्‍वागत किया है। जंग ने कहा कि भागवतजी ने बहुत बड़ी बात कही है। भागवत और पीएम नरेंद्र मोदी की बात सुनी जाती है, हिंदुस्‍तान का एकजुट होना जरूरी है, हमारा एकजुट होना जरूरी है।

जंग ने इसके साथ ही कहा कि लिंचिंग करना गलत है, गैरकानूनी है। संघ प्रमुख ने रामकृष्‍ण परमहंस की बात की, गुरु नानक का जिक्र किया। दिल्‍ली के पूर्व उपराज्‍यपाल ने कहा कि भागवतजी का भाषण बहुत सरल था, वह बहुत गंभीर बात कह गए। लिंचिंग के मुद्दे पर उन्‍होंने कहा कि जिन्‍होंने गलत किया, उन्‍हें सजा होगी। दिलों की दूरियों में कमी लानी होगी। अब एक दरवाजा खुल रहा है। मुसलमानों को सोचना चाहिए कि एक खिड़की खुली है, इसे बंद न करें। मुझे विश्‍वास है कि ये बात आगे बढ़ेगी। एक अन्‍य सवाल पर रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी नजीब जंग ने कहा कि प्रदेश बीजेपी के नेतृत्‍व में बचपना है। सबका खून हिंदुस्‍तान की मिट्टी में है।
भागवत के संबोधन को लेकर उन्‍होंने कहा, ‘भागवतजी ने अपने विचार साफ किए, उन्‍होंने स्‍पष्‍टीकरण भी दिया। मुझे 1985-86 याद आता है। जहां दिमाग है उसे खोला जाए। भागवत ने कहा, सब एक ही डीएनए से आते हैं, यह राजनीतिक बयान नहीं है, हिंदुत्‍व का बयान नहीं है। हिंदु का बयान है, इस बयान की हमें जरूरत थी। बता दें कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि भारत में रहने वाले सभी लोगों का डीएनए एक है, भले ही वे किसी भी धर्म के हों। मोहन भागवत ने कहा, ”ऐसे कुछ काम हैं, जो राजनीति नहीं कर सकती है। राजनीति लोगों को एक नहीं कर सकती है, राजनीति लोगों को एक करने का उपकरण नहीं बन सकती है, लेकिन एकता खत्म करने का हथियार बन सकती है।”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें