29.8 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियायोगी के गोरखपुर नगर निगम में 80 में से 50 वार्ड नए...

योगी के गोरखपुर नगर निगम में 80 में से 50 वार्ड नए नाम से पहचाने जाएंगे

'अलीनगर' हुआ 'आर्यनगर' और 'मियां बाजार' हुआ 'माया बाजार'।

Google News Follow

गोरखपुर नगर निगम में वार्डों की संख्या पहले 70 थी हालांकि 32 गांव के शामिल होने के बाद वार्डों की संख्या 70 से बढ़कर 80 हो गई है। इस बदलाव के साथ ही नए 10 वार्डों और पुराने 40 वार्डों का नया नाम रखा गया है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि परिसीमन के प्रारूप को शासन ने मंजूरी दे दी है। निगम में शामिल 10 वार्डों के साथ अन्य वार्डों का नया नामकरण किया गया है। अर्थात नगर निगम में 80 में से 50 वार्ड अब नए नाम से पहचाने जाएंगे।  

बता दें कि वार्डों के नामों में बदलाव कुछ इस प्रकार से हुआ है, पुर्दिलपुर का नाम विजय चौक, जनप्रिय विहार का नाम दिग्विजयनाथ, मुफ्तीपुर वार्ड का नाम घंटाघर, घोषीपुरवा का नाम राम प्रसाद बिस्मिल और बिछिया जंगल तुलसी राम पूर्वी का नाम शहीद शिव सिंह क्षेत्री के नाम से हो गया है। इसी तरह शेखपुर वार्ड गीता प्रेस के नाम से, रेलवे कालोनी वार्ड इसे मैत्रीपुरम नाम दिया गया है। वहीं नौसढ़ इलाके के मोहल्लों को शामिल कर मत्स्येन्द्र नगर कर दिया गया है। 

इलाहीबाग का नाम भी बदल दिया गया इस वार्ड को अब बंधू सिंह वार्ड से जाना जाएगा। वहीं दाउदपुर और बिलंदपुर इलाके के मोहल्लों को मिलाकर रघुपति सहाय फिराक नगर वार्ड का गठन किया गया है। इसी तरह जाफरा बाजार वार्ड का नाम अब आत्माराम नगर कर दिया गया है। मिया बाजार वार्ड को अब माया बाजार नाम से जाना जाएगा। इसी तरह भेड़ियागढ वार्ड का नाम विष्णुपुरम कर दिया गया है। हांसपुर का नाम बदल कर श्रीराम चौक और तिवारीपुर का नाम बदल की महर्षि दधीचि नगर वार्ड कर दिया गया है। वहीं मिर्जापुर वार्ड को शिवनगर तो चक्सा हुसैन वार्ड का नाम संत झूले लाल नगर कर दिया गया है। 

मोहद्दीपुर में सिख समुदाय की अधिक आबादी को देखते हुए इसका नाम भगत सिंह वार्ड कर दिया गया है। जबकि तुर्कमानपुर का नाम अब शहीद अशफाक उल्लाह नगर तो वहीं जटेपुर का नाम विश्वकर्मा पुरम बौलिया कर दिया गया है। महेवा वार्ड को अब कान्हा उपवन नगर तो रसूलपुर वार्ड को अब महाराणा प्रताप वार्ड के नाम से जाना जाएगा। दिलेजाकपुर इलाके के मोहल्लों को अब महात्मा ज्योतिबा फुले नगर, तो वहीं दिवान बाजार इलाके को बेनीगंज के नाम से जाना जाएगा। महेवा से सटे गांव को मिलाकर देवी प्रसाद नगर नाम से वार्ड का गठन किया गया है। इन सभी वार्डों के नाम महापुरुषों के नाम पर और स्थानीय लोगों के मांग पर किया गया है। 

  ये भी देखें 

वजन कम करने के लिए डाइट में इन चीजों को न करें शामिल  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें