28.3 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाB.1.617.2 सहित कई वेरिएंट्स के नाम तय,जाने किसको क्या मिला 

B.1.617.2 सहित कई वेरिएंट्स के नाम तय,जाने किसको क्या मिला 

Google News Follow
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना कई वेरिएंट के नाम तय कर दिया है। कुछ समय पहले एक वेरिएंट को लेकर भारत और सिंगापुर में विवाद हो गया था।हालांकि,अब उसे सुलझा लिया गया है। कई देशों ने कोरोना के नए वेरिएंट को अपने देश से जोड़े जाने पर आपत्ति जता चुके हैं।अब डब्ल्यूएचओ द्वारा वेरिएंटस का नामकरण कर दिया है।
 कोविड -19 B.1.617.2 डेल्टा के नाम से जाना जाएगा। वहीं, सितंबर 2020 में ब्रिटेन में सबसे पहले पाए गए कोरोना वायरस के बी.1.1.7 वेरिएंट को अल्फा,दक्षिण अफ्रीका में मिले बी.1.351 को बीटा और नवंबर 2020 में सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाए गए P.1 वेरिएंट को गामा नाम दिया गया है।
बता दें कि, भारत ने हाल ही में कोरोना के वेरिएंट B.1.617.2 को ‘भारतीय वेरिएंट’ कहे जाने पर ऐतराज जताया था।  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी कई बार कह चुका है कि किसी भी स्ट्रेन या वैरिएंट को देश के नाम से नहीं पहचाना जाना चाहिए। कोविड -19 वेरिएंट B.1.617.2, जोकि अब डेल्टा नाम से जाना जाएगा, इसे बेहद ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोविड वेरिएंट के ये नए नाम मौजूदा वैज्ञानिक नामों में बदलाव नहीं करेंगे। वे नाम पहले की तरह ही भविष्य के भी वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए प्रयोग किए जाएंगे।
 Labelled using Greek alphabets, World Health Organisation (WHO) announces new labels for Covid variants of concern (VOC) & interest (VOC).
Covid variant first found in India will be referred to as ‘Delta’ while earlier found variant in the country will be known as ‘Kappa’ pic.twitter.com/VIEVWBGryC— ANI (@ANI) May 31, 2021वेरिएंट B.1.1.7 को दुनिया भर में सबसे अधिक खतरनाक बताया जा रहा था। दिसंबर से अब तक 137 देशों में इसके 7 लाख से अधिक नमूनों में पाए गए है लेकिन, अब माना जाता है कि बी.1.617.2 अब सबसे तेजी से फैल रहा है, पिछले दो महीनों में कम से कम 9 हजार 320 नमूनों में 50 से अधिक देशों में फैल रहा है। वर्तमान में जांच के तहत छह और रूपों को भी नए नामकरण के तहत लेबल किए जाने की संभावना है. इनमें से पहला VUI वह है जो शुरू में यूएस, कैलिफोर्निया में पाया गया था और इसे B.1.427/B.1.429 के नाम से जाना जाता है। इसे अब एप्सिलॉन के नाम से जाना जाएगा। नए नामकरण सम्मेलनों में VUI का B.1.617.1 वेरिएंट भी शामिल है, जिसे कप्पा के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ‘सिंगापुर वाला वेरिएंट’ कहने पर सिंगापुर सरकार ने भारत सरकार के सामने आपत्ति दर्ज कराई थी।इस संबंध में भारत सरकार को अपनी सफाई देनी पड़ी थी।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें