31 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियानारदा केस: TMC सांसद ने गवर्नर धनखड़ को आखिर क्यों जेल भेजने...

नारदा केस: TMC सांसद ने गवर्नर धनखड़ को आखिर क्यों जेल भेजने की दी धमकी?

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में एक फिर सरकार और राज्यपाल में टकराव देखने को मिल रहा है।टीएमसी के एक नेता ने राज्यपाल को धमकी देते हुए जेल भेजने की चेतावनी दी है।इतना ही नहीं टीएमसी नेता ने लोगों से कहा है कि वे गवर्नर जगदीप धनखड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं। सांसद और टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने कहा, ‘हम जानते हैं कि उनके खिलाफ हम आपराधिक केस दर्ज नहीं करा सकते। हम लोगों से अपील करते हैं कि उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं, जहां वह हिंसा और अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं।’कल्याण बनर्जी ने हदें पार करते हुए गवर्नर जगदीप धनखड़ को जेल भेजने की भी धमकी दी।
उन्होंने कहा कि एक बार जब वह पद से हट जाएंगे तो लोगों की शिकायत के आधार पर एक्शन लिया जाएगा। उन्हें उसी प्रेसीडेंसी जेल में रखा जाएगा, जहां नारदा स्कैम के मामले में टीएमसी के विधायकों को रखा गया है। कल्याण बनर्जी ने कहा, ‘चिंता न करें, 2024 के बाद बीजेपी के कई नेता जेल जाएंगे। कोरोना के हालात न संभाल पाने वाले और वैक्सीन तक लोगों को न दे पाने वाले लोगों को जाना ही होगा। भारत के लोग दूसरी आजादी का इंतजार कर रहे हैं।’वहीं जब टीएमसी नेता की टिप्पणी पर गवर्नर जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह कल्याण बनर्जी का बयान सुनकर हैरान हैं। मालूम हो कि नारदा स्टिंग केस को गवर्नर ने सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया था। इसके बाद इस मामले में बंगाल सरकार के दो मंत्रियों सुब्रत बनर्जी, फिरहाद हाकिम समेत 4 नेताओं को अरेस्ट किया गया है और उन्हें जेल भेजा गया था। इसके बाद से ही टीएमसी एक बार फिर से गवर्नर जगदीप धनखड़ पर तीखे हमले कर रही है।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,243फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें