29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनिया​​​बिहार में शराब त्रासदी: ​मानवाधिकार आयोग का बिहार सरकार को नोटिस​ !​

​​​बिहार में शराब त्रासदी: ​मानवाधिकार आयोग का बिहार सरकार को नोटिस​ !​

अगर मीडिया रिपोर्ट्स सच हैं, तो यह मानवाधिकार की चिंता का विषय है।

Google News Follow

जहरीली शराब मामले को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बिहार सरकार और राज्य के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है​|​​ बिहार में जहरीली शराब पीने से अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है​|​आयोग ने घटना का संज्ञान लेते हुए कहा कि अगर मीडिया रिपोर्ट्स सच हैं, तो यह मानवाधिकार की चिंता का विषय है।

आयोग ने एक बयान में कहा, बिहार में अप्रैल 2016 से शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध है|लेकिन इसका ठीक से क्रियान्वयन होता नहीं दिख रहा है। छह साल पहले शराबबंदी लागू होने के बाद से बिहार में जहरीली शराब से होने वाली मौतों की यह सबसे बड़ी संख्या है|

इस घटना का असर बिहार विधानसभा में भी महसूस किया गया। भाजपा सदस्यों ने इस मामले में राजभवन तक मार्च निकालने से पहले दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित की। इस बीच अनाधिकारिक जानकारी दी जा रही है कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या 50 है|

आयोग के बयान के मुताबिक, उसने बिहार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर घटना की विस्तृत जानकारी मांगी है|आयोग यह भी जानना चाहता है कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। आयोग ने सरकार से चार सप्ताह के भीतर इस संबंध में जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें-

“‘हल्ला बोल’ मार्च !”: ​​शिवसेना की शिंदे सरकार को चेतावनी ?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें