29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनिया25 मई से शुरू होने वाला है नौतपा,श्रीमद् भागवत में भी है...

25 मई से शुरू होने वाला है नौतपा,श्रीमद् भागवत में भी है जिक्र,अगर…

Google News Follow

25 मई से शुरू होने वाले नौतपा में एक बार फिर तापमान में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक इस साल 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है और यह 3 जून तक चलेगा। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि नौतपा के दौरान सूर्य की भीषण गर्मी के कारण धरती का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है। ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होकर वृष राशि के 10 से 20 अंश तक रहता है, उस समय की अवधि को नौतपा कहा जाता है। यह अवधि लगभग 9 दिनों की रहती है और इस दौरान धरती और सूर्य एक दूसरे के काफी नजदीक आ जाते हैं। रोहिणई नक्षत्र में सूर्य भगवान 15 दिनों तक निवास करते हैं इसलिए धरती पर 9 दिनों तक भीषण तापमान रहता है।

सूर्य का तापमान 9 दिनों तक धरती पर सबसे अधिक महसूस किया जाता है, इसलिए 9 दिनों के समय को ही नौतपा कहा जाता है। इस साल 25 मई को सुबह 8.16 मिनचट पर सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 8 जून को सुबह 6.40 मिनट तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा। इसलिए इस अवधि के दौरान भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। इस दौरान गर्मी से बचने के भी सभी प्रयास करने चाहिए। खगोल विज्ञान के मुताबिक नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ती हैं, इस कारण से सूर्य की किरणों को वायुमंडल में ज्यादा दूरी तय नहीं करना पड़ती है और यही वजह है कि धरती के तापमान में काफी बढ़ोतरी हो जाती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यदि नौतपा के 9 दिनों में तापमान अधिक रहता है तो ये अच्छी बारिश का संकेत होता है। ज्योतिष के सूर्य सिद्धांत और श्रीमद् भागवत में नौतपा का उल्लेख किया गया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें