28 C
Mumbai
Saturday, February 21, 2026
होमक्राईमनामाNaxalites Killed In Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,...

Naxalites Killed In Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर

माओवादियों की कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्यों के जंगल में होने की जानकारी मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया।

Google News Follow

Related

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दस नक्सली मारे गये| वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षा बलों के प्रदर्शन की सराहना की है और टिप्पणी की है कि बस्तर क्षेत्र में शांति और प्रगति का समय लौट आया है। इस क्षेत्र में सुकमा जिला भी शामिल है|

​नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम शामिल हुई​|​ ​​इस दौरान नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ ​भेज्जी पुलिस स्टेशन की सीमा में शुक्रवार सुबह शुरू हुई। पुलिस महानिरीक्षक ​पी.​ सुंदरराज ​ने यह जानकारी दी​ की माओवादियों कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्यों के जंगल में होने की जानकारी मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया।​

​बता दें कि सर्चिंग में अब तक 10 नक्सलियों के शव बरामद किए गए है​|​ इसके साथ मौके से INSAS, AK-47, SLR और कई दूसरे हथियार भी बरामद हुए हैं​|​ फिलहाल जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी है​|​

सुकमा के कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी​|​ इसके बाद DRG और CRPF की टीम ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी​|​सुकमा के ​भेज्जी इलाके के कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम, भंडारपदर के जंगल-पहाड़ी में जवान और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई​|​

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा बस्तर में नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यहां विकास, शांति और प्रगति का माहौल लौट आया है।

यह भी पढ़ें-

मणिपुर के बारे में झूठी कहानियां फैलाईं; भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,164फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें