इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड Lava International ने घरेलू मोबाइल मार्केट में बड़ी धूम मचा दी है। कंपनी ने भारत में अपने 2 नए बजट स्मार्टफोन Lava विराट V1 5G और Lava विराट V1 4G ऑफिशियली लॉन्च कर दिए हैं। इन फोन में बड़ा डिस्प्ले, पावरफुल AI कैमरा और पावरफुल बैटरी जैसे कई कमाल के फीचर्स बहुत ही सही कीमत पर शामिल किए गए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन को 2-2 आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
क्या है कीमत?
Lava विराट V1 5G की ओरिजिनल कीमत Rs 12,999 रखी गई है। हालांकि, पहले दिन स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत इस फोन को सिर्फ Rs 11,999 की डिस्काउंटेड कीमत पर खरीदा जा सकेगा। वहीं, Lava विराट V1 4G की ओरिजिनल कीमत Rs 9,999 है और पहले दिन की सेल में यह फोन Rs 8,999 की बजट-फ्रेंडली कीमत पर मिलेगा।
इन दोनों स्मार्टफोन की सेल 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और लावा की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी। यह स्पेशल डिस्काउंट सिर्फ सेल के पहले दिन के लिए ही लागू होगा। लावा विराट V1 5G को आर्या ब्लू और सोनार गोल्ड कलर में लॉन्च किया गया है, जबकि लावा विराट V1 4G नीलगिरी ब्लू और हिमालयन सिल्वर कलर में मिलेगा। ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी ने दोनों फोन के साथ डोरस्टेप आफ्टर-सेल्स सर्विस देने का भी ऐलान किया है।
लावा विराट V1 5G के फीचर्स
लावा विराट V1 5G स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर चलता है। फोन में 6.75-इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले है। इसमें अच्छी परफॉर्मेंस के लिए 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है।
फोन में वर्चुअल रैम की मदद से रैम को एक्स्ट्रा 4GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल करके स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाना आसान है। इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी है।
लावा विराट V1 4G के शानदार फीचर्स
लावा विराट V1 4G एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस मॉडल में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले भी है। यह स्मार्टफोन Unisoc SC9863A प्रोसेसर से लैस है। फोन में 4GB रैम, 4GB वर्चुअल रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज है। पावर के लिए इस मॉडल में 5,000mAh की दमदार बैटरी मिलती है।
कैमरा और दूसरे फीचर्स
लावा विराट V1 5G और विराट V1 4G दोनों स्मार्टफोन के बैक में AI-बेस्ड डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए दोनों फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
सेफ्टी के मामले में, दोनों फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो फोन को धूल के कणों और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रखती है।
यह भी पढ़ें-
