PSL पर नया खतरा: तालिबान की विदेशी खिलाड़ियों को चेतावनी, ‘सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं’

PSL पर नया खतरा: तालिबान की विदेशी खिलाड़ियों को चेतावनी, ‘सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं’

New threat to PSL 2026: Taliban warns foreign players, 'no guarantee of safety'

वेंटीलेटर पर सांसे भरती पाकिस्तानी क्रिकेट अब और भी नाजुक मोड़ से गुजरने जा रही है। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) पर एक और बड़ा संकट मंडराने लगा है। चरमपंथी संघठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने विदेशी खिलाड़ियों को PSL टूर्नामेंट से हटने की चेतावनी दी है। TTP ने धमकी देकर कहा है, कि मौजूदा हालात में उनकी सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं दी जा सकती।

टीटीपी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया,”हम PSL के सभी सहभागी, खासकर विदेशी प्लेयर्स को एक साफ़ और ज़रूरी मैसेज देना चाहते हैं: देश की अभी की आंतरिक सुरक्षा और राजनीतिक माहौल अस्थिर और नाज़ुक है। ऐसे माहौल में जहाँ सेना अभियान और नागरी प्रदर्शन देश के बड़े हिस्सों पर हावी हैं, विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा की कोई  गारंटी नहीं दी जा सकती।”

इससे पहले ही पाकिस्तानी लीग कई झटकों का सामना कर चुकी है। सुरक्षा चिंताओं के चलते टूर्नामेंट को छह शहरों के बजाय केवल कराची और लाहौर तक सीमित कर दिया गया है, जबकि स्टेडियम में दर्शकों के प्रवेश पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

TTP ने अपने बयान में PSL को देश में सामान्य स्थिति दिखाने की के लिए आयोजित किया जा रहा है। चरमपंथी संगठन ने कहा, “हालांकि हम असल में खेल के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम सरकार के दिखावे को बर्दाश्त नहीं कर सकते। देश के एक हिस्से में क्रिकेट मैचों के ज़रिए “सामान्य स्थिति” की प्रतिमा को बढ़ावा देना मंज़ूर नहीं है, जबकि दूसरे हिस्से में सरकार के अत्याचार बिना रुके जारी हैं।”

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पहले ही तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन के रूप में सूचीबद्ध कर चुका है, जिससे इस धमकी की गंभीरता और बढ़ जाती है।

उल्लेखनीय है कि PSLका आयोजन तीन दिन बाद शुरू होना है। पहले इसे एक विस्तारित सीजन के रूप में छह शहरों में आयोजित करने की योजना थी, लेकिन मध्य-पूर्व संकट और अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। अब विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर उठे नए सवालों ने टूर्नामेंट के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल और गहरा दिए हैं। यदि यह संकट बढ़ता है, तो PSL के आयोजन पर गंभीर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

युद्ध के चलते 1,500 अंक टूटा सेंसेक्स; बाजार के लगभग सभी क्षेत्रों में भारी गिरावट!

लैंडिंग के दौरान फायर ब्रिगेड के ट्रक से ही भिड़ गया एयर कनाडा का विमान

वायुसेना कर्मी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार; पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी देने का आरोप

पाकिस्तान सुपर लीग: खाली स्टेडियम में मैच, नकवी को मांगनी पड़ी माफी! 

Exit mobile version