30.4 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाचीन में नए साल का जबरदस्त जश्न, भीड़ ने की जमकर आतिशबाजी

चीन में नए साल का जबरदस्त जश्न, भीड़ ने की जमकर आतिशबाजी

चीन में रोजाना 9000 मौतों की खबर।

Google News Follow

दुनिया के कई देशों में लोगों ने नए वर्ष का जश्न काफी उत्साह से मनाया। महामारी के खतरे के बीच कई लोग सड़क पर भी उतरे दिखे। लेकिन सबसे हैरान करने वाले दृश्य चीन से आए हैं जहां कोरोना विस्फोट के कारण मच रही तबाही के बावजूद लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे नजर आए। भारी संख्या में लोग वहाँ गुब्बारे छोड़ने के साथ-साथ आतिशबाजी करते दिखे। कई लोग एक दूसरे के गले लगते भी दिखे। हालांकि, इस दौरान सभी लोग मास्क पहने हुए थे। चीन में नए साल पर इस तरह से लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतनन होगा।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार चीन में कोरोना के कारण होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर प्रति दिन 9,000 हो गई है। वहीं अनुमान यह भी लगाया जा है कि चीन में कोरोना से मरने वालों की संख्या दोगुनी हो गई है क्योंकि संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक जनवरी के मध्य तक, एक दिन में कोरोना के 37 लाख मामले आ सकते हैं। 23 जनवरी तक चीन में कुल 5,84,000 मौतों की आशंका है। वहीं बीजिंग पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी छुपाने का आरोप लगाया गया है, जिस वजह से सही संख्या का आकलन करना मुश्किल है। हालांकि, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने पिछले हफ्ते पुष्टि की थी कि देश का मौजूदा प्रकोप दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा है। 

ये भी देखें 

वेलकम 2023: नए साल के जश्न में डूबी दुनिया

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें