29.8 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाBJP सांसद से नवविवाहिता ने मुंह दिखाई मांगी ऐसी कि गांव वाले बोले,...

BJP सांसद से नवविवाहिता ने मुंह दिखाई मांगी ऐसी कि गांव वाले बोले, वाह बहू!   

Google News Follow

बीजेपी सांसद से नवविवाहिता ने मुंह दिखाई में ऐसी मांग रखी की सभी अचंभित रह गए। सांसद ने भी बहू के मांग को स्वीकार करते हुए जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। यह घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है। गौरतलब, बीजेपी सांसद सतीश गौतम अपने एक करीबी किसान की बहू को शादी के बाद आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इसी दौरान बहू को जब सांसद ने लिफाफा देने लगे तो नवविवाहिता ने उनसे गांव की एक सड़क के निर्माण मांग रखी।

हालांकि, पहले तो सांसद गौतम बहू की इस मांग पर मुस्कराये। लेकिन बाद में उन्होंने मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। इस दौरान सांसद गौतम ने सड़क का निरक्षण भी किया। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ के कशीशो गांव के नवीन कुमार शर्मा से बीजेपी सांसद सतीश गौतम का करीबी रिश्ता है। इसी माह 2 अप्रैल को नवीन के बेटे दीपांशु शर्मा की शादी हाथरस के मुरसान की रहने वाली प्रियंका से हुई थी। इस शादी में सांसद गौतम भी आमंत्रित किये गए थे,लेकिन व्यस्तता के कारण शादी समारोह में शामिल नहीं हुए थे।

जिसके बाद, रविवार को जब वह बहू को आशीर्वाद देने पहुंचे तो उसने गांव की सड़क को बनवाने की मांग। बहू कहना था कि गांव की सड़क बहुत ख़राब है इसलिए मैंने इसके निर्माण के लिए मांग। सांसद गौतम ने बहू मांग को पूरा करने का वादा किया। सड़क का जायजा भी लिया। बता दें कि, प्रियंका एमए तक की पढ़ाई की है।

ये भी पढ़ें             

 

श्रीलंका: देश में इमरजेंसी के बीच राजनीतिक संकट गहराया !

SC में दाखिल जबाव: राजद्रोह कानून पर पुनर्विचार की जरूरत नहीं – केंद्र

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें