31 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाबीजेपी में शामिल होने पर निदा खान को जान से मारने की धमकी  ...

बीजेपी में शामिल होने पर निदा खान को जान से मारने की धमकी    

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली निदा खान को बीजेपी में शामिल होने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में थाना बारादरी में शिकायत की गई है। यह धमकी उनके पति और ससुराल की ओर से दी गई है। उनसे कहा गया है कि वह बीजेपी छोड़ दें।

 निदा खान ने आरोप लगाया कि उनके मामा के लड़के की शादी में उन्हें आमंत्रित किया गया था, जिसमें वे भी शामिल होने गई थीं। लेकिन, वहां पहुंचने पर मुझसे कहा गया कि वे बीजेपी को छोड़ दें। उन्होंने का कि इस शादी में उनके ससुराल के लोग भी शामिल हुए थे। उन्होंने कहा अगर पुलिस समय पर शादी में नहीं पहुंचती तो उसके साथ लिंचिंग जैसी घटनाएं हो सकती थी।

उन्होंने कहा कि जब वह शादी में पहुंची तो वहां उनके पति भी मौजूद थे, जिन्होंने उसे काफिर कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत एसएसपी रोहित सिंह सजवाणा से की, जिसके आदेश पर  बारादरी थाने में केस दर्ज किया गया। मालूम हो कि, निदा खान विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने राज्यभर में राज्य और  केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। इस दौरान उन्होंने तीन तलाक कानून बनाये जाने के फायदे भी बताये।
ये भी पढ़ें              

 

सतीश उके के आवास पर छापामार कार्रवाई, पूछताछ के लिए उठा ले गई ED  

लगेगा झटका:  शिवपाल ने BJP ज्वाइन करने के सवाल पर कही यह बात       

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें