28 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमदेश दुनियाबढ़े केस, बढ़ी चिंता: महाराष्ट्र और केरल में क्या फिर से लगेगा...

बढ़े केस, बढ़ी चिंता: महाराष्ट्र और केरल में क्या फिर से लगेगा नाइट कर्फ्यू? जानें

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। क्या महाराष्ट्र और केरल में फिर नाईट कर्फ्यू लगेगा। क्योंकि दोनों राज्यों लगातार कोरोना के  संख्या बढ़ रही है। केरल और महाराष्ट्र में अचानक कोरोना के केस में बढ़ोत्तरी से सभी को फिर एक बार पाबंदियों का डर सताने लगा है। वहीं,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन दोनों राज्यों में नाईट कर्फ्यू लगाने की सिफारिश की है।

केरल की हालत खराब : केंद्र सरकार दोनों राज्यों के हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, बीते 24 घंटों में भारत में कोरोने के 44,658 नए केस सामने आए हैं। 32,988 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 496 की मौत हुई है। केरल में सबसे ज्यादा हालात खराब हैं। वहां बीते 24 घंटों में 30,007 नए मरीज सामने आए हैं और 162 की मौत हुई है। इस तरह भारत में कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 3,26,03,188 पहुंच गया है। इनमें से 3,18,21,428 ठीक हो चुके हैं। अभी देश में 3,44,899 एक्टिव केस हैं। मृतकों की कुल संख्या 4,36,861 पहुंच गई है।
बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ी: देश में कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के बाद सभी गतिविधियां फिर से शुरू हो चुकी हैं और बाजारों में लोगों की भीड़ दिखनी शुरू हो गई है। इस बीच सरकार तेजी से लोगों को टीका लगा रही है, पर कई लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना की तीसरी लहर का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के राज्य मंत्री राजेश टोपे ने चेतावनी दी है कि अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह तक राज्य में कोरोना की तीसरी लहर आ जाएगी क्योंकि अधिकांश त्योहार इस समय तक समाप्त हो जाएंगे और त्योहारों के समय लोग एक दूसरे के संपर्क में आएंगे, जिसका असर बाद में दिखेगा।
60 लाख लोग संक्रमित होंगे:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, मंत्री ने आशंका जताई कि कम से कम 60 लाख लोग कोविड -19 से संक्रमित होंगे और लगभग 13 लाख लोगों को ऑक्सीजन की आवश्यकता होगी। टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने अपनी ऑक्सीजन क्षमता 2000 मीट्रिक टन तक बढ़ा दी है।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,016फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें