31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाWorld Boxing Championship: ​​निखत जरीन ने गोल्ड जीत रचा इतिहास

World Boxing Championship: ​​निखत जरीन ने गोल्ड जीत रचा इतिहास

अब इस लिस्ट में युवा बॉक्सर ​निखत जरीन का भी नाम जुड़ गया है​|​ ​

Google News Follow
भारत के लिए आज काफी गर्व का दिन है, क्योंकि भारत की बॉ़क्सर निखत जरीन ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर इतिहार रच दिया है​|​​ निखत जरीन की इस शानदार प्रदर्शन से देशवासी काफी खुश हैं​|​​ निखत जरीन ने 52 किलोग्राम कैटेगरी में थाईलैंड की जिटपॉन्ग जुटामस को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है​|​

पहले सेमीफाइनल में निखत जरीन 5-0 से जीत दर्ज की, जिसके आखिरी चार राउंड में सभी जजों ने उनके हक में ही फैसला सुनाया था​|​​ अब फाइनल में भी ऐसा ही दबदबा देखने को मिला​|​  साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ट्वीट किया कि हमारे मुक्केबाजों ने हमें गौरवान्वित किया है! महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में शानदार स्वर्ण पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं​|​​ मैं मनीषा मौन और परवीन हुड्डा को भी इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक के लिए बधाई देता हूं|

25 वर्षीय निखत जरीन वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में पांचवीं भारतीय महिला बॉक्सर हैं, जिन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है​|​​ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में बॉक्सिंग लीजेंड मैरीकॉम ने 6 बार गोल्ड मेडल जीतकर रिकॉर्ड बनाया है​|​ बता दें कि वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में एमसी मैरीकॉम, सरिता देवी, जेनी आरएल और लेखा सी. गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं​|​​ अब इस लिस्ट में युवा बॉक्सर ​निखत जरीन का भी नाम जुड़ गया है​|​ ​

 
यह भी पढ़ें-

टैंकर और ट्रक में टक्कर के बाद ​आग​ ​लगी​, 9 लोगों की जलकर मौत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें