29 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमदेश दुनियानितिन गडकरी यूट्यूब से करते हैं 4 लाख रुपये की कमाई

नितिन गडकरी यूट्यूब से करते हैं 4 लाख रुपये की कमाई

Google News Follow

Related

भरूच। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि उन्हें हर महीने यूट्यूब से 4 लाख रुपये तक की कमाई होती है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यूट्यूब पर उनके वीडियोज को खूब देखा जा रहा है और इसके चलते उन्हें हर महीने 4 लाख रुपये की रॉयल्टी मिलती है। नितिन गडकरी ने कहा कि कोरोना काल में उनके भाषणों को काफी लोगों ने देखा। इसके चलते व्यूअरशिप बढ़ी है और यूट्यूब से मिलने वाली रकम में भी तेजी से इजाफा हुआ है। गुजरात के भरूच में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के काम की समीक्षा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने यह बात कही।

नितिन गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने अब सड़कों के निर्माण को बेहतर करने के लिए ठेकेदारों और कंसल्टेंट्स की भी रेटिंग करने का काम शुरू कर दिया है। नितिन गडकरी ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए लागू हुई बंदिशों के दौरान अपना वक्त कैसे बिताया, इसके बारे में भी लोगों को बताया। गडकरी ने कहा कि मैं इस दौरान शेफ बन गया था और घर में कुकिंग किया करता था। इसके अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लेक्चर देने लगा था। गडकरी ने कहा, ‘मैंने इस दौरान करीब 950 लेक्चर दिए थे। इनमें कई लेक्चर विदेश की यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच भी दिए गए थे।’
गडकरी ने कहा कि इन वीडियोज को हमने यूट्यूब पर अपलोड किया था। इन वीडियोज की व्यूअरशिप में तेजी से इजाफा हुआ था। इसके बाद यूट्यूब ने तो मुझे अब हर महीने इसके एवज में 4 लाख रुपये की रॉयल्टी देना शुरू कर दिया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,277फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें