26 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमदेश दुनियाNoida सुपरटेक ट्विन टॉवर: मात्र 9 सेकेंड में होगा ध्वस्त!

Noida सुपरटेक ट्विन टॉवर: मात्र 9 सेकेंड में होगा ध्वस्त!

पिछले 22 दिन से ट्विन टावर में करीब 300 मजदूर अलग-अलग तल पर तोड़फोड़ के काम में लगे हुए हैं।

Google News Follow

नोएडा के सेक्टर 93 ए में स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी में बने ट्विन टावर को ध्वस्त करने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सबकुछ ठीक रहा तो विस्फोट के जरिए दोनों टावर महज 9 सेकेंड में ध्वस्त हो जाएंगे। करीब 100 मीटर दूर से रिमोर्ट दबाकर इन्हें ध्वस्त किया जाएगा।

ध्वस्तीकरण के बाद करीब 10 मिनट तक आसपास के करीब 30 मीटर एरिया तक धूल उड़ेगी। धूल उड़ने से रोकने के लिए बड़े स्तर पर पानी से छिड़काव किया जाएगा। इस दौरान आसपास की तीन सोसाइटी के फ्लैट खरीदारों को करीब 5 घंटे तक बाहर रहना होगा। शाम तक लोग अपने फ्लैटों में लोग वापस लौट सकेंगे।

एडिफिस एजेंसी के हेड उत्कर्ष मेहता ने बताया कि ध्वस्तीकरण वाले दिन आसपास के फ्लैटों को कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन फिर भी 100 करोड़ का बीमा कराया जा रहा है। अभी टॉवर में विस्फोटक लगाने के लिए काम चल रहा है। अभी तक 22 मई 2022 को टावर के ध्वस्तीकरण की योजना है।

इन ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण से पहले एक बार ट्रायल ब्लास्ट होगा। यह ट्रायल ट्विन टावर में ही होगा। इस ट्रायल में कंक्रीट के सांकेतिक स्ट्रक्चर बनाकर उसमें पटाखे भरे जाएंगे। यह ट्रायल इस महीने के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में होगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का​​ कहना है कि ट्रायल के जरिए तैयारियां परखी जाएंगी। अगर कुछ कमी मिलती है तो उसमें संशोधन किया जाएगा।

सोसाइटी में बने ट्विन टावर अभी तक 22 मई 2022 को गिराए जाने प्रस्तावित हैं। फाइनल ध्वस्तीकरण से पहले इस महीने के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में ट्रायल ब्लास्ट किया जाएगा। यह ब्लास्ट एक टावर में बी-1 बेसमेट और दूसरे टावर में 14 वीं मंजिल पर होगा।

इस ब्लास्ट में करीब एक ट्रक कांक्रीट का इस्तेमाल होगा। इन जगह ध्वस्तीकरण से एक सप्ताह से 10 दिन पहले विस्फोटक लगाया जाना शुरू कर देंगे। अधिकारियों की मानें तो 6-7 बार धमाके होंगे और 9 सेकेंड में टावर गिरा दिए जाएंगे। पिछले 22 दिन से ट्विन टावर में करीब 300 मजदूर अलग-अलग तल पर तोड़फोड़ के काम में लगे हुए हैं।

​​यह भी पढ़ें-

टीएमसी ने शत्रुघ्न सिन्हा को लोकसभा उपचुनाव का बनाया उम्मीदवार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें