26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनिया66 वर्षों में पहली बार अमेरिका विरोधी तीन देश के नेता एक...

66 वर्षों में पहली बार अमेरिका विरोधी तीन देश के नेता एक साथ !

किम जोंग-उन सैन्य परेड में पुतिन और शी के साथ हुए शामिल

Google News Follow

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन, रूस के व्लादिमीर पुतिन और चीन के शी जिनपिंग बुधवार (3 सितंबर) को बीजिंग में एक सैन्य परेड के दौरान एक साथ खड़े हुए। 66 साल में यह पहली बार था जब अमेरिका विरोधी इन तीनों देशों के नेता एकसाथ मिले। किम का तियानमेन स्क्वायर की दर्शक दीर्घा में पुतिन और शी के साथ खड़ा होना पश्चिमी देशों के विरोध में उनकी त्रिपक्षीय एकजुटता का एक बड़ा प्रदर्शन है।

एक काले सूट और सुनहरे रंग की टाई पहने, किम समारोह से पहले धीरे-धीरे तियानमेन स्क्वायर के मुख्य द्वार में चले, जहां लाल कालीन पर शी ने अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ उनका स्वागत किया, जिसमें पुतिन भी शामिल थे। शी ने किम और पुतिन का अभिवादन किया। इस दौरान तीनों नेताओं के बीच अच्छा तालमेल और वार्तालाप देखा गया।

चीन, रूस और उत्तर कोरिया के बीच एकजुटता प्रदर्शित करते हुए तीनों नेता मंच पर एक साथ पहुंचे और आपस में दोस्ताना बातचीत की। तीनों नेता तियानमेन चौक पर भव्य समारोह के साथ परेड शुरू होने तक बातचीत करते रहे। इस परेड के जरिए चीन ने जापान पर अपनी जीत और द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ मनाई। इस दौरान वे तीनों नेता एक दूसरे के बगल में खड़े थे।

यह 66 साल में पहली बार है जब इन तीन देशों के नेता एक साथ आए हैं। इससे पहले 1959 में उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल-सुंग, चीन के संस्थापक माओत्से तुंग और सोवियत संघ के पूर्व प्रधानमंत्री निकिता ख्रुश्चेव ने इसी चौक पर एक समान सैन्य परेड में भाग लिया था।

यह किम, शी और पुतिन की भी पहली मुलाकात है। इन तीनों नेताओं को अमेरिका के विरोधी के तौर पर जाना जाता रहा है। ऐसे में उनका एक साथ आना, अमेरिका के नेतृत्व वाली विश्व व्यवस्था के सामने उनकी आपसी एकजुटता का एक मजबूत संकेत होगा। परेड में दिए गए एक भाषण में, शी जिनपिंग ने कहा कि चीनी जनता के ‘पुनरुद्धार’ की सराहना की और कहा कि मानवता एक बार फिर युद्ध या शांति के बीच एक विकल्प के दौर से गुजर रही है।

यह किम जोंग उन के लिए भी एक ऐतिहासिक क्षण है। चीनी सैन्य परेड में उनका भाग लेना चीन के साथ पारंपरिक रूप से घनिष्ठ संबंधों को बहाल करने और अपनी लंबे समय से चली आ रही अलग-थलग वाली छवि को खत्म करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। कुछ लोगों का यह भी अनुमान है कि किम अमेरिका के साथ संभावित वार्ता बहाली से पहले अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए चीन के साथ संबंधों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।

दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा का आकलन है कि किम शी और पुतिन के साथ अलग-अलग शिखर सम्मेलन कर सकते हैं, हालांकि त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन की संभावना कम है।

यह भी पढ़ें:

टेस्ला और बीएमडब्ल्यू को झटका, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों पर भारी टैक्स लगाने की योजना!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ वीरों को सम्मानित!

पंजाब में बाढ़ से हालात और बिगड़े, सभी स्कूल-कॉलेज 7 सितंबर तक बंद!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें