29 C
Mumbai
Thursday, February 26, 2026
होमक्राईमनामाउत्तर-दक्षिण कोरिया तनाव बढ़ा, यूएनसी बोला- सीमा पार पर चलीं गोलियां!

उत्तर-दक्षिण कोरिया तनाव बढ़ा, यूएनसी बोला- सीमा पार पर चलीं गोलियां!

प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि घटना मंगलवार को घटी। इसके बाद यूएनसीएमएसी के सदस्यों ने मामले की जांच शुरू की।

Google News Follow

Related

अमेरिका के नेतृत्व वाली संयुक्त राष्ट्र कमान (यूएनसी) के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि लगभग 30 उत्तर कोरियाई सैनिकों ने अंतर-कोरियाई सीमा पार कर की। इसके विरोध में चेतावनी देते हुए दक्षिण कोरिया की सेना ने गोलियां चलाईं।

योनहाप समाचार एजेंसी के सवाल में यूएनसी के प्रवक्ता ने यह टिप्पणी की।

इससे एक दिन पहले उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरियाई सेना की आलोचना की थी कि उसने पिछले सप्ताह सीमा सुदृढ़ीकरण परियोजना पर काम कर रहे उत्तर कोरियाई सैनिकों को चेताते हुए 10 से ज्यादा गोलियां (वॉर्निंग शॉट्स) चलाईं।

योनहाप के मुताबिक, प्रवक्ता ने ईमेल के माध्यम से कहा कि यूएनसीएमएसी जांच दल ने पुष्टि की है कि कोरियाई पीपुल्स आर्मी (केपीए) के लगभग 30 सदस्यों ने सैन्य सीमांकन रेखा (एमडीएल) पार को पार किया था।

यूएनसीएमएसी, यूएनसी सैन्य युद्धविराम आयोग का संक्षिप्त रूप है।

अधिकारी ने कहा, “आरओके बलों ने केपीए के सैनिकों को कई बार चेतावनी दी कि वे एमडीएल पार कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद आरओके बलों ने केपीए सैनिकों को एमडीएल के उत्तरी हिस्से में लौटने के लिए मजबूर करने हेतु एक निश्चित क्षेत्र में चेतावनी स्वरूप गोलियां चलाईं।”

आरओके, दक्षिण कोरिया के आधिकारिक नाम, कोरिया गणराज्य का संक्षिप्त रूप है। प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि घटना मंगलवार को घटी। इसके बाद यूएनसीएमएसी के सदस्यों ने मामले की जांच शुरू की।

यूएनसी ने बताया कि उत्तर कोरियाई सैन्य समकक्षों ने इस संबंध में पहले ही बात की थी। प्रवक्ता ने कहा, “यूएनसी गलत व्याख्या और आकस्मिक घटनाओं के जोखिम को कम करने में पूर्व सूचना और संवाद के महत्व को समझता है।”

उन्होंने कहा, “हम हमारे स्थायी समझौतों से संबंधित अन्य संभावित मुद्दों पर केपीए समकक्षों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं।”

पिछले साल अप्रैल से, उत्तर कोरियाई सैनिकों को एमडीएल के पास कांटेदार तार की बाड़ और टैंक-रोधी अवरोधक लगाते देखा गया था।

यह भी पढ़ें-

गणेशोत्सव पर कोकण हेतु ‘मोदी एक्सप्रेस’ चलाना जनसेवा: नितेश राणे!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,120फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें