30.4 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनिया2017 के बाद यूपी में एक भी नहीं हुआ सांप्रदायिक दंगा: सीएम...

2017 के बाद यूपी में एक भी नहीं हुआ सांप्रदायिक दंगा: सीएम योगी

Google News Follow

लखनऊ। 75वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी, योगी ने कहा कि संख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है,पर अर्थव्यवस्था के मामले में और कानून व्यवस्था के मामले में सबसे पिछड़ा हुआ था। आज कानून व्यवस्था और अर्थव्यवस्था के मामले में उत्तर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। 2017 के बाद से प्रदेश के अंदर एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ। आज निवेश के लिए यूपी आ रहे हैं निवेशक. चार सौ करोड़ से अधिक का निवेश चार वर्षों में हुआ। साढ़े चार लाख नौजवान को नौकरी दी है। स्वच्छ भारत अभियान को समय से पूरा किया गया। सभी गरीब परिवार को इज्जत घर दिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार के सतत प्रयास के कारण ही उत्तर प्रदेश साढ़े चार वर्ष में बीमारू राज्य से उबरकर अब विकास की ओर उन्मुख विकसित राज्य के रूप में बदल रहा है,कि हमने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बीच जीवन और जीविका बचाने का रास्ता निकाला है, चार साल में यूपी देश की दूसरी अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आया है. देश के प्रति हमारी जवाबदेही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कोरोना वॉरियर्स को भी याद किया और कहा कि इस मुश्किल समय में उन्होंने पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई. इस दौरान उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में अपना कर्तव्य निभाना ही राष्ट्रधर्म है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें