27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाHindeburg के निशाने पर अब ट्विटर के पूर्व CEO जैक डोर्सी की...

Hindeburg के निशाने पर अब ट्विटर के पूर्व CEO जैक डोर्सी की कंपनी

अमेरिकी शार्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने इस बार टेक्नोलॉजी फर्म ब्लॉक इंक पर निशाना साधा है, और कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Google News Follow

अमेरिकी शार्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट इस साल की शुरुआत में भारत में तब सुर्खियां बटोरीं थी, जब उसने “अडानी ग्रुप” पर कई गंभीर आरोप लगाए। हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर स्टॉक हेरफेर और अकाउंंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया। इस रिपोर्ट के बाद, अडानी ने एशिया और भारत के सबसे अमीर के रूप में अपना खिताब खो दिया।

23 मार्च को हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउंडर ने सुबह ट्वीट कर नए खुलासे के बारे में जानकारी दी। हिंडनबर्ग की इस नई रिपोर्ट में जैक डोर्सी की अगुवाई वाली कंपनी ब्लॉक इंक पर आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने फर्जी तरीके से अपने यूजर्स की संख्या बढ़ाई। साथ ही ये भी आरोप लगा है कि अपनी ग्राहक अधिग्रहण लागत को कंपनी ने कम कर दिया है। इस रिपोर्ट के आने के बाद से ही ब्लॉक इंक के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

हिंडनबर्ग की वेबसाइट पर जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्लॉक इंक के खिलाफ दो साल तक की गई जांच से पता चलता है कि कंपनी ने व्यवस्थित रूप से डेमोग्राफिक्स का लाभ उठाया है, जो गलत है। रिपोर्ट की मानें तो ब्लॉक ने निवेशकों को गुमराह किया और तथ्यों के साथ खिलवाड़ किया है। बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च एक​ अमेरिकी की शॉर्ट सेलर रिसर्च कंपनी है, जिसके फाउंडर का नाम नाथन एंडरसन हैं।

ये भी देखें 

अडाणी ग्रुप का लंदन, दुबई और अमेरिका में रोड-शो, जानिए क्या है वजह

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें