28.5 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाअब इसे क्या कहेंगे,सांप से बचने के FB पर तरीके बता रहे...

अब इसे क्या कहेंगे,सांप से बचने के FB पर तरीके बता रहे थे,डस लिया कोबरा,हो गई मौत,जानें

Google News Follow

पाली। राजस्थान के पाली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक सांप एक्सपर्ट सांप से बचने के लिए कुछ नुस्खे बता रहा था। कई लोग उसके आसपास खड़े होकर उसे सुन भी रहे थे। उसने हाथ में एक कोबरा सांप को भी पकड़कर रखा था। तभी अचानक उसी कोबरा ने उसे पलटकर डस लिया। थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। यह घटना राजस्थान के पाली जिले में स्थित शेखावत नगर की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के का नाम मनीष है और वह 19 साल का था। मनीष को सापों का एक्सपर्ट कहा जाता था, वहां जब कभी भी सांप निकलता था तो उसी को बुलाया जाता था। वह करीब 200 सांपों को पकड़कर सुरक्षित जगह पर छोड़ चुका था। इसी कड़ी में मंगलवार को कहीं कोबरा सांप निकल आया, इसके बाद फिर मनीष को ही बुलाया गया ताकि उसे लेकर वह कहीं सुरक्षित जगह पर छोड़ सके। रिपोर्ट के मुताबिक, मनीष ने उस कोबरा को ठीक से पकड़ भी लिया। इस दौरान लोगों की भीड़ भी लग गई। मनीष ने अन्य लोगों को भी समझाना शुरू किया कि कैसे सांप से बचा जा सकता है।

इसी बीच में किसी ने वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया तो किसी ने फेसबुक पर लाइव भी कर दिया, अचानक मनीष की पकड़ कोबरा पर ढीली हो गई और उसने पलटकर मनीष को डस लिया। इसके बाद मनीष वहीं पर गिर गया। धीरे-धीरे उसकी तबीयत खराब होने लगी। लोग उसके पास दौड़कर पहुंचे तो देखा कि वह गंभीर हालत में है। तत्काल उसके परिवार ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पर वहां के डॉक्टर ने उसे जोधपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जोधपुर ले जाते समय ही मनीष की रास्ते में ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनीष एक सीधा-साधा लड़का था लेकिन उसे सांपों का बड़ा शौक था, वह उन्हें कभी मारता नहीं था। उसके पिता की कुछ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी. घर की जिम्मेदारी मां के कंधों पर थी। मनीष एक फैक्ट्री में काम करता था और कुछ रुपये कमाता था। फिलहाल उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें