34 C
Mumbai
Tuesday, June 2, 2026
होमदेश दुनियाओमान: भारतीय नौसेना ने समुद्र में बचाई 8 भारतीयों की जान!

ओमान: भारतीय नौसेना ने समुद्र में बचाई 8 भारतीयों की जान!

बचाव अभियान ने क्षतिग्रस्त जहाज से नौ चालक दल के सदस्यों को सफलतापूर्वक बचा लिया है, जिनमें आठ भारतीय और एक श्रीलंकाई नागरिक शामिल हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है। वहीं, नौसेना और ओमानी अधिकारी शेष लापता चालक दल के सदस्यों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं।

Google News Follow

Related

भारतीय नौसेना ओमान के तट पर एक तेल टैंकर के पलटने के बाद लापता हुए चालक दल के 16 सदस्यों में से नौ को बचाने में कामयाब रही है। भारतीय नौसेना ने समुद्र में पलटे तेल टैंकर की खोज और बचाव अभियान के लिए युद्धपोत आईएनएस तेग को तैनात किया है। बचाए गए नौ चालक दल के सदस्यों में से आठ भारतीय हैं और एक श्रीलंकाई नागरिक है।

कोमोरोस-ध्वजांकित तेल टैंकर एमटी फाल्कन प्रेस्टीज अपने पूरे चालक दल के साथ ओमान के बंदरगाह शहर डुकम के पास रास मद्राका से 25 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में पलट गया। चालक दल के 16 सदस्यों में से तीन श्रीलंकाई नागरिक थे। बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति में चल रहा है क्योंकि समुद्र में तूफान आया है और इस क्षेत्र में तेज़ हवाएँ चल रही हैं। नौसेना का लंबी दूरी का समुद्री टोही विमान P8I भी बचाव अभियान में शामिल है।

सूत्रों के मुताबिक, 15 जुलाई की रात करीब 10 बजे ओमान के तट के पास टैंकर ने मदद के लिए कॉल की| भारतीय दूतावास ने कहा कि वह ओमानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और खोज एवं बचाव (एसएआर) अभियानों का समन्वय ओमान समुद्री सुरक्षा केंद्र द्वारा किया जा रहा है।

भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस तेग 15 जुलाई को एमवी प्रेस्टीज फाल्कन के पलटने के बाद से ओमान के तट पर एक महत्वपूर्ण खोज और बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहा है। अब तक, बचाव अभियान ने क्षतिग्रस्त जहाज से नौ चालक दल के सदस्यों को सफलतापूर्वक बचा लिया है, जिनमें आठ भारतीय और एक श्रीलंकाई नागरिक शामिल हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है। वहीं, नौसेना और ओमानी अधिकारी शेष लापता चालक दल के सदस्यों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं।

ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र (एमएससी) ने कहा कि मालवाहक पोत एमटी फाल्कन प्रेस्टीज पर सवार चालक दल के सदस्यों की संख्या 16 थी जिनमें 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई थे। उसने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एक सदस्य मृत पाया गया। हालांकि उसकी नागरिकता का अभी तक पता नहीं चला है। उसने कहा कि प्रेस्टीज फाल्कन पर सवार चालक दल के 10 सदस्यों का पता चल गया है जिनमें नौ जीवित मिले हैं और एक सदस्य मृत मिला।

यह भी पढ़ें-

योगी सरकार ने सभी खाद्य विक्रेताओं को पहचान बताने का दिया आदेश!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें