27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाबरेली: मकान का लालच देकर 40 लोगों का धर्मांतरण कराने की कोशिश

बरेली: मकान का लालच देकर 40 लोगों का धर्मांतरण कराने की कोशिश

एक गिरफ्तार

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के बरेली में हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। इन लोगों को मकान और नौकरी का लालच दिया गया था। इस मामले में पुलिस को जानकारी मिलने पर कार्रवाई की है। धर्मांतरण कराने के आरोप  में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना बिथरी इलाके की है। जहां 40 लोग एक कमरे में एकत्रित होकर प्रार्थना कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ये लोग एक गिरोह के बहकावे में आकर अपने घर के सामने क्रॉस लटका लिए थे।

पुलिस ने बताया कि बिचपुरी गांव में धर्मांतरण से जुड़ी शिकायत मिल रही थी। लगातार यहां प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। जिसके बारे में हिन्दू संगठन से जुड़े हिमांशु पटेल ने पुलिस को इस संबंध में बताया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची। लेकिन, जिस कमरे में प्रार्थना सभा हो रही थी। वह कमरा बाहर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने इस कमरे को खुलवाया तो कमरे के अंदर 40 प्रार्थना कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस अभिषेक गुप्ता नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। अभिषेक गुप्ता पर आरोप है कि वह लोगों को नौकरी और मकान का लालच देकर धर्मांतरण करा रहा था।
वहीं, बताया जा रहा है कि धर्मांतरण कराने वालों ने हिन्दुओं को मकान देने,नौकरी लगवाने, बीमार सदस्य का इलाज जैसे कई लालच दिया था। इस दौरान कई लोगों की बीमारी ठीक कराने के लिए प्रार्थना सभा कराई थी। कहा जा रहा उन्होंने कई लोगों को अपनी लालच की जाल में फंसा भी लिया था।
ये भी पढ़ें

सुप्रसिद्ध गायक सिद्धू मुसवाला की हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या ​

नौकरीपेशा ​महिलाओं के लिए CM योगी का ​​बड़ा कदम, जारी किया आदेश

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें