झारखंड में रोप-वे टूटा: एक की मौत, एक गंभीर रूप घायल, रेस्क्यू जारी

रोप वे जमीन से लगभग 1500 फीट की ऊंचाई पर है|

झारखंड में रोप-वे टूटा: एक की मौत, एक गंभीर रूप घायल, रेस्क्यू जारी

झारखंड के देवघर में हादसा हो गया है| यहां के त्रिकूटी पर्वत पर रोप वे में आई खराबी के कारण कई पर्यटक ट्रॉली में फंस गए| यह घटना रविवार दोपहर 3.00 बजे के आसपास की है| इस रोपवे में कुल 48 लोगों के फंसने की जानकारी है, जिसमें से 16 को बचा लिया गया है|

बताया जा रहा है कि लगभग 20 घंटे से पर्यटक फंसे हैं| इस रोपवे में अधिकांश पर्यटक बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के हैं| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं| उन्होंने हादसे, राहत और बचाव कार्य की जानकारी ली| घटना के बाद से ही NDRF और सेना की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है|

वही, रेस्क्यू व बचाव कार्य के लिए इंडियन एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर द्वारा फंसे यात्रियों के सकुशल वापसी की जा रही है| हेलीकॉप्टर के माध्यम से सभी फंसे पर्यटकों को सकुशल ट्रॉली से नीचे उतारा जा रहा है| घटना में एक पर्यटक की मृत्यु हो गई है| एक गंभीर रूप से घायल है , जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है| जिला के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और पुलिस कप्तान सुभाष चंद्र जाट कल से ही घटनास्थल पर अपनी नजर रखे हुए हैं|

त्रिकुटी की सबसे ऊंची चोटी समुद्र तल से 2470 फीट ऊपर देवघर शहर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी देवघर-दुमका रोड पर मोहनपुर ब्लॉक में है| रोप वे जमीन से लगभग 1500 फीट की ऊंचाई पर है| त्रिकुटी पहाड़ की तलहटी मयूराक्षी नदी से घिरी हुई है| रोप वे की लंबाई लगभग 766 मीटर (2512 फीट) है| त्रिकुट रोप वे मे पर्यटकों के लिए कुल 26 केबिन हैं| चोटी तक पहुंचने के लिए केवल 8 से 10 मिनट लगते हैं|

यह भी पढ़ें-

JNU: चिकन को लेकर विवाद, कई छात्र घायल 

Exit mobile version