29.9 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाजो जय श्री राम नहीं बोलता,उसके डीएनए पर मुझे शक: CM योगी

जो जय श्री राम नहीं बोलता,उसके डीएनए पर मुझे शक: CM योगी

Google News Follow

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर से हमने माफिया और मच्छर दोनों के खिलाफ लड़ाई शुरू की और आज यहां से दोनों खत्म हो गए हैं। सीएम ने कहा कि पहले यूपी में हर साल दंगे होते थे, निवेशक आने को तैयार नहीं थे। हमारी सरकार ने 4.50 लाख नौजवानों को नौकरी दी। हमारी जनसंख्या सबसे अधिक होने के बावजूद बेरोजगारी की दर सबसे कम है। एक सवाल  के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि भारत में किसी को जयश्री राम कहने में आपत्ति होगी। इंडोनेशिया मुस्लिम भी रामलीला करते हैं।

वहां किसी को दिक्कत नहीं यदि यहां किसी को है तो उसके डीएनए पर संदेह है। सीएम ने कहा कि देश की आजादी के समय से ही पिछड़ेपन का दंश झेल रहा पूर्वांचल तेजी से बदल रहा है। बीते कुछ सालों में यहां विकास की गति तेज हुई है। पूर्वांचल की इस विकास यात्रा का केंद्र गोरखपुर बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा मुझे नहीं लगता कि यूपी का या भारत का कोई ऐसा व्यक्ति नहीं होगा जिसे जय श्री राम बोलने में दिक्कत होगी। राम हमारे पूर्वज थे। हमें इस पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। अगर इंडोनेशिया इस पर गर्व कर सकता है तो हम क्यों नहीं कर सकते। जो लोग ये नहीं मानते मुझे उनके डीएनए पर शक है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें