36 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामाऑपरेशन महादेव: पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड ढेर!

ऑपरेशन महादेव: पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड ढेर!

पाकिस्तानी था फौजी मूसा

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित लिडवास इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा को मुठभेड़ में मार गिराया। रिपोर्टों के मुताबिक, भारतीय सेना के ऑपरेशन महादेव के तहत तीन आतंकियों को ढेर किया गया, जिनमें से एक की पहचान हाशिम मूसा के रूप में हुई है। हालांकि सेना ने आधिकारिक रूप से मारे गए आतंकियों के नामों की पुष्टि नहीं की है।

चिनार कॉर्प्स की ओर से X पर जारी बयान में कहा गया, “तीन आतंकियों को एक भीषण मुठभेड़ में मार गिराया गया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है।” मुठभेड़ की यह कार्रवाई सोमवार सुबह डाचीगाम क्षेत्र में खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरू हुई थी, जिसमें सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी।

ड्रोन फुटेज में मारे गए आतंकियों के शव देखे गए हैं, हालांकि दो अन्य आतंकियों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस चल रही है और विपक्ष सरकार पर आतंकियों को पकड़ने में विफल रहने का आरोप लगा रहा है। विपक्ष का कहना था कि सरकार 22 अप्रैल को हुए हमले के दोषियों को अब तक नहीं पकड़ सकी, जिसमें 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे।

हाशिम मूसा को मूसा फौजी के नाम से भी जाना जाता था,जो पाकिस्तान का नागरिक था और पाकिस्तान की सेना के विशेष बल का पूर्व पैरा कमांडो रह चुका था। रिपोर्टों के अनुसार सेना से हटने के बाद वह लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़ गया और जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय नागरिकों और सुरक्षाबलों पर हमलों में शामिल रहा। वह पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा था।

22 अप्रैल को पहलगाम के बैसारन घास के मैदान में पाकिस्तान समर्थित 5–6 आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें 26 नागरिकों की मौत हो गई थी। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसके बाद जब पाकिस्तान ने भारत के नागरिक और सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की, तो भारतीय वायुसेना की एयर डिफेंस प्रणाली ने हमले को नाकाम कर दिया। वहीं, 9 और 10 मई की मध्यरात्रि को भारत ने 11 पाकिस्तानी एयरबेस को भी टारगेट किया था।

यह भी पढ़ें:

संसद मानसून सत्र: ‘पाकिस्तान की भाषा न बोलें’, चिदंबरम पर भड़के रिजिजू!

संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, ऑपरेशन सिंदूर चर्चा प्रस्तावित!

हेपेटाइटिस के खिलाफ मजबूती से आगे बढ़ रहा भारत: जेपी नड्डा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें