25 C
Mumbai
Monday, March 2, 2026
होमदेश दुनियाबीजेपी का विपक्ष पर पलटवार, कहा, अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग...

बीजेपी का विपक्ष पर पलटवार, कहा, अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग निराधार

Google News Follow

Related

बीजेपी ने विपक्ष द्वारा केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी ‘ के इस्तीफे की मांग को “निराधार” बताते हुए खारिज कर दिया है। वहीं, भाजपा ने लखीमपुर खीरी का मामला विचाराधीन बताते हुए इस मुद्दे पर चर्चा कराने से इनकार कर दिया।

बता दें कि 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक गाड़ी द्वारा चार किसानों को कुचल जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ था। इसके बाद हुई हिंसा में मारे गये किसानों को उत्तर प्रदेश सरकार ने मुआवजा और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था। लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच कर रहे एक विशेष जांच दल द्वारा 3 अक्टूबर की घटना को “पूर्व नियोजित साजिश” करार दिए जाने के बाद विपक्ष ने केंद्रीय मंत्री मिश्रा के इस्तीफे की मांग की थी और लोकसभा की कार्यवाही बाधित की थी।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्ष की मांग जायज नहीं है, क्योंकि संसदीय नियम के अनुसार कोर्ट में विचाराधीन मामलों पर चर्चा की इजाजत नहीं देता है। गोयल ने 12 सांसदों के निलंबन पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि उनके पास जनता से जुड़े मुद्दे नहीं है केवल वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई और कोरोना से जुड़े मुद्दे पर चर्चा होनी थी, लेकिन वे इससे भाग रहे हैं। उन्होंने 12 सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर कहा कि उनका आचरण अनुचित था उहे माफ़ी मांगनी चाहिए।
ये भी पढ़ें 

… तो कश्मीर में इतने बाहरी लोगों ने ख़रीदा कश्मीर में जमीन    

मोदी सरकार ने बताया कश्मीर में हर साल होती है इतनी हत्याएं      

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,086फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें