29.9 C
Mumbai
Thursday, May 14, 2026
होमदेश दुनिया... तो कश्मीर में इतने बाहरी लोगों ने ख़रीदा कश्मीर में जमीन ...

… तो कश्मीर में इतने बाहरी लोगों ने ख़रीदा कश्मीर में जमीन    

केंद्रीय राज्य मंत्री ने राज्यसभा में दी जानकारी 

Google News Follow

Related

मोदी सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से यहां बहार से आये लोगों सात भूखंड खरीदा है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में बाहर के व्यक्तियों ने सात भूखंड खरीदा है जो सभी जम्मू डिवीजन में आते हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी राज्यसभा में दी।

केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय से पूछा गया था कि, क्या कश्मीर में बाहर से आया कोई व्यक्ति जमीन खरीदी की है ? जिसके जवाब में केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि जम्मू और कश्मीर शासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के बाहर से आये लोगों ने सात भूखंड खरीदा है। जो सभी जम्मू डिवीजन में पड़ता है।

बता दें कि 2019 में मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटा दी थी और राज्य को दो केंद्रीय शासित राज्यों में बाँट दिया था। इसके बाद केंद्र शासित राज्य ने बाहरी लोगों को यहां जमीन खरीदने के लिए एक आदेश जारी किया था। जिसके अनुसार बहार से आये लोग जमीन खरीद सकते हैं। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा कश्मीर का विशेष दर्जा ( धारा 370) को 2019 में हटा दिया था जिसके बाद से वहां बड़े पैमाने पर निवेश भी किया जा रहा है।

 ये भी पढ़ें 

मोदी सरकार ने बताया कश्मीर में हर साल होती है इतनी हत्याएं      

हेलीकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, पीएम ने जताया शोक     

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,168फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें