सुकेश मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन के सरकारी गवाह बनने पर विरोध!

दूसरी ओर, पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीस के वकील को ईडी के जवाब पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है। अगली सुनवाई 12 मई को होगी।

सुकेश मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन के सरकारी गवाह बनने पर विरोध!

Opposition-to-Jacqueline-Turning-Approver-in-Sukesh-Money-Laundering-Case

महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस को बड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी सरकारी गवाह (अप्रूवर) बनने की अर्जी का कड़ा विरोध किया है। दूसरी ओर, पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीस के वकील को ईडी के जवाब पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है। अगली सुनवाई 12 मई को होगी।

ईडी ने कोर्ट को बताया कि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने जांच के दौरान सहयोग नहीं किया था और उनका आचरण संतोषजनक नहीं रहा था। उन्होंने पीएमएलए की धारा 50 के तहत दर्ज अपने बयानों में पूर्ण और सही खुलासा करने में लगातार विफलता दिखाई।

ईडी ने कहा कि जैकलीन फर्नांडीस ने सुकेश चंद्रशेखर के आपराधिक इतिहास की जानकारी होने के बाद भी उनके साथ नियमित और लगातार संपर्क बनाए रखा, जिसने मनी लॉन्ड्रिंग से होने वाली अपराध की आय में से जैकलीन को गिफ्ट और अन्य सामान दिलाए।

सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपए की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं। इस हाई-प्रोफाइल केस में जैकलीन फर्नांडिस का नाम तब सामने आया था, जब जांच एजेंसी ने दावा किया कि सुकेश ने ठगी के पैसों से जैकलीन को कई महंगे गिफ्ट्स दिए थे। इसी आधार पर ईडी ने उन्हें इस मामले में आरोपी बनाया था।

जैकलीन ने हाल ही में कोर्ट में अर्जी दाखिल कर यह इच्छा जताई थी कि वह इस मामले में सरकारी गवाह बनना चाहती हैं और जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन ईडी ने उनके इस कदम पर सवाल उठाते हुए कहा है कि फिलहाल उनकी अर्जी को स्वीकार करने का कोई ठोस आधार नहीं दिखता।

यह भी पढ़ें-

शीर्ष उद्योगपतियों ने पीएम मोदी की अपील सराही, कहा- भारत मजबूत होगा!

Exit mobile version