देहरादून-बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रदेश में 64 सड़कें बंद​!

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद आज​ राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को उमस से राहत मिली।

देहरादून-बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रदेश में 64 सड़कें बंद​!

Orange-alert-for-heavy-rain-in-Dehradun-Bageshwar-64-roads-closed-in-the-state!

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि अन्य जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि पांच अगस्त तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

बता दें कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा देहरादून और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही बाकी जिलों के लिए तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि पांच अगस्त तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में लगातार तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।​ बारिश के कारण राज्य में 64 सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिनमें से 52 सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की हैं। इससे स्थानीय निवासियों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार सबसे ज्यादा 13 सड़कें उत्तरकाशी जिले में बंद हैं, जबकि टिहरी में पांच, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में 11-11, पौड़ी में दो और नैनीताल में चार सड़कें बंद हैं। देहरादून और चमोली में सात-सात, बागेश्वर में तीन और अल्मोड़ा जिले में एक सड़क मलबा आने से बंद है।

​यह भी पढ़ें-

‘ये हैं भारत के 7 आश्रमˈ जहां ठहर सकते हैं मुफ्त​!

Exit mobile version