31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाKerala Meteorology : नौ जिलों में जारी किया ओरेंज अलर्ट

Kerala Meteorology : नौ जिलों में जारी किया ओरेंज अलर्ट

केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे कुछ स्थानों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है|

Google News Follow

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज केरल के नौ जिलों और बुधवार को सात जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया| विभिन्न मौसम अनुमान केंद्रों ने राज्य में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान लगाया है| आईएमडी ने आज एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड , कन्नूर और कसारगोड के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया|

मौसम विज्ञान ने कहा कि मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन इलाके, दक्षिण तमिलनाडु से सटे एवं दूर के क्षेत्रों, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी एवं निकटवर्ती दक्षिणपूर्व अरब सागर,अंडमान सागर एवं निकटवर्ती दक्षिणपूर्व एवं पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं|
केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे कुछ स्थानों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है| इस माह के आखिर तक दक्षिणपश्चिम मानसून के शुरू होने के मद्देनजर भारी वर्षा पर विचार करते हुए राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों को बैठक बुलायी थी और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के निर्देश दिये थे| राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने पहले ही केरल में पांच टीमें भेज रखी हैं|
यह भी पढ़ें-​

सुप्रीम कोर्ट: डीएम को निर्देश, शिवलिंग मिलने की जगह की करे सुरक्षा ?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें