डिहाइड्रेशन से बचाव में ओआरएस असरदार, शरीर में नमक-पानी संतुलन बनाए!

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, ओआरएस गर्मियों में खास तौर पर लाभकारी है। यह शरीर में पानी और जरूरी नमक (इलेक्ट्रोलाइट्स) को तेजी से पूरा करता है।

डिहाइड्रेशन से बचाव में ओआरएस असरदार, शरीर में नमक-पानी संतुलन बनाए!

ORS-is-effective-in-preventing-dehydration-maintaining-the-bodys-salt-water-balance

गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या आम हो जाती है। खासकर दस्त या उल्टी होने पर शरीर में पानी और नमक की कमी तेजी से बढ़ जाती है, जिससे कमजोरी, चक्कर आना और गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट ओरल रिहाइड्रेशन साल्ट यानी ओआरएस को सबसे आसान, सस्ता और प्रभावी उपाय बताते हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, ओआरएस गर्मियों में खास तौर पर लाभकारी है। यह शरीर में पानी और जरूरी नमक (इलेक्ट्रोलाइट्स) को तेजी से पूरा करता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और कमजोरी से बचाता है।

डॉक्टरों का कहना है कि दस्त शुरू होते ही पर्याप्त पानी पीने के साथ ओआरएस का सेवन शुरू कर देना चाहिए। इससे शरीर का पानी-नमक संतुलन बना रहता है और मरीज जल्दी ठीक हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ओआरएस दस्त के इलाज में सबसे प्रभावी और सुरक्षित तरीका है। दस्त होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और ओआरएस का सेवन शुरू करें।
गर्मियों में ज्यादा पसीना आने, ज्यादा धूप में रहने या पेट खराब होने पर भी ओआरएस का इस्तेमाल फायदेमंद रहता है।

अब ये जानना जरूरी है कि शरीर के लिए गर्मियों में खास तौर पर ओआरएस क्यों है जरूरी? दस्त या उल्टी होने पर शरीर से पानी के साथ-साथ सोडियम, पोटैशियम जैसे महत्वपूर्ण तत्व भी निकल जाते हैं।

साधारण पानी पीने से केवल प्यास बुझती है, लेकिन खोए गए नमक की भरपाई नहीं होती। ओआरएस ठीक यही काम करता है। यह घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है या बाजार में उपलब्ध पैकेट वाले ओआरएस का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ओआरएस बनाने के लिए एक लीटर उबले और ठंडे पानी में ओआरएस पाउच मिलाकर अच्छी तरह घोल लें। दस्त या उल्टी के दौरान छोटे-छोटे घूंट लेकर पीते रहें। यह बच्चों, बड़ों और बुजुर्गों सभी के लिए यह सुरक्षित है।

नेशनल हेल्थ मिशन लोगों को जागरूक कर रहा है कि छोटी-छोटी लापरवाही भी डिहाइड्रेशन का रूप ले सकती है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में यह समस्या गंभीर हो सकती है। इसलिए ओआरएस के समय रहते सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर को कई फायदे मिते हैं।

ओआरएस शरीर को तेजी से हाइड्रेट करता है। कमजोरी और थकान कम करता है। खास बात है कि यह अस्पताल जाने की जरूरत कम करता है और यह आसान और सस्ता उपाय है।
यह भी पढ़ें-

सद्भाव यात्रा: पटना से निकले निशांत, नीतीश के कार्य जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प! 

Exit mobile version