30.6 C
Mumbai
Saturday, May 16, 2026
होमदेश दुनियासद्भाव यात्रा: पटना से निकले निशांत, नीतीश के कार्य जन-जन तक पहुंचाने...

सद्भाव यात्रा: पटना से निकले निशांत, नीतीश के कार्य जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प! 

जदयू कार्यालय से निशांत के निकलने के पूर्व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जदयू कार्यालय पहुंचे थे। इस क्रम में कार्यकर्ता निशांत के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।

Google News Follow

Related

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र और जदयू के नेता निशांत कुमार रविवार को अपनी सद्भाव यात्रा के लिए पटना से चंपारण के लिए रवाना हुए। उन्होंने पटना से निकलने के पहले पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद भी लिया।

जदयू कार्यालय से निशांत के निकलने के पूर्व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जदयू कार्यालय पहुंचे थे। इस क्रम में कार्यकर्ता निशांत के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। यात्रा शुरू होने से पहले निशांत कुमार ने कहा कि यह मेरी पहली राजनीतिक यात्रा है। गांधीजी ने चंपारण से सत्याग्रह शुरू किया था। मैं भी उसी भूमि से अपनी यात्रा शुरू कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि मैंने अपनी यात्रा का नाम सद्भाव यात्रा रखा है, इसका यही मतलब है कि सबको साथ लेकर चलना है। इस यात्रा के क्रम में कार्यकर्ताओं और लोगों से संवाद कर उनकी सेवा करूंगा। पिताजी के कार्य जन-जन तक पहुंचाऊंगा, समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि पिताजी के अधूरे जो कार्य बचे हैं, उन्हें पूरा करूंगा। उन्होंने कहा कि पिताजी से आशीर्वाद मिला है।

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि निशांत कुमार की यात्रा शुरू होगी। उन्हें जदयू के सर्वमान्य नेता के रूप में मान्यता मिल चुकी है। नीतीश कुमार ने बिहार की तस्वीर बदली है। निशांत के हाथ में पार्टी का नेतृत्व भी सौंप दिया गया है और बिहार की तकदीर भी सौंप दी गयी है। निशांत की यह यात्रा चरणबद्ध रूप से प्रदेश के प्रत्येक जिले में पहुंचेगी।

इस दौरान निशांत कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, सुशासन, और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा प्रत्येक जिले में पंचायत स्तर तक के पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।

जदयू नेताओं का दावा है कि निशांत कुमार की इस यात्रा को लेकर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बिहार की आम जनता में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। इस यात्रा के दौरान वे कार्यकर्ता की तरह ‘वन-टू-वन’ संवाद करेंगे।

इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक दल के नेता श्रवण कुमार और कई वरिष्ठ नेता व स्थानीय विधायक शामिल रहेंगे। जदयू का मानना है कि बिना किसी पद के निशांत का मैदान में उतरना पार्टी को और अधिक मजबूती और नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

 
यह भी पढ़ें- 

पश्चिम बंगाल में एनआईए समन, न्यायिक दुर्व्यवहार मामले में टीएमसी नेता घिरे!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,397फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें