28.3 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाओवैसी ने राहुल को बताया वोट कटर

ओवैसी ने राहुल को बताया वोट कटर

Google News Follow

नई दिल्ली। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गांधी को वोट कटवा बताया है। गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे ओवैसी ने कहा कहा कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव इसलिए जीते, क्योंकि वहां 35% मुस्लिम वोट हैं। ओवैसी ने गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया। ओवैसी ने कहा कि 1984 के बाद से गुजरात में कोई मुस्लिम मुख्यमंत्री नहीं है। ओवैसी ने कहा-राहुल गांधी ने अपनी पारंपरिक सीट अमेठी खो दी, हमारे पास उम्मीदवार नहीं था। उन्होंने वायनाड जीता क्योंकि लगभग 35% मतदाता अल्पसंख्यक हैं। वे हमें देखते ही ए टीम, बी टीम, वोट कटर के बारे में सोचते हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता, लोग तय करेंगे। ओवैसी ने कांग्रेस पर तंज कसा कि चाहे आप मुस्लिम वोट से हारे हों या गैर मुस्लिम वोट से, लेकिन हार तो हुई है।

कांग्रेस के लोगों का भाजपा में शामिल होना उनकी जिम्मेदारी नहीं है। कांग्रेस उनके ऊपर कितने भी आरोप लगा ले, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ओवैसी ने कहा-आने वाले वक़्त में गुजरात विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी हिस्सा लेगी। यहां पर हम कई सीटों पर अपना संगठन मज़बूत कर रहे हैं। कितनी सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे; इसका फ़ैसला हमारी गुजरात यूनिट करेगी। विधानसभा चुनाव हम ताकत से लड़ेंगे। AIMIM चीफ ने अपने यूपी दौरे के समय एक रैलियों में कहा था कि यूपी में 110 विधानसभा क्षेत्रों में मुख्य अल्पसंख्यक समुदाय(मुस्लिम) की आबादी 30-39% है, जबकि 44 सीटों पर यह 40-49% और 11 सीटों पर 50-65% तक है। यानी ओवैसी का फोकस इन्हीं सीटों पर अधिक है। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में होने हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें