28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियापहलगाम हमला : जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी!

पहलगाम हमला : जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी!

जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के शीर्ष कमांडर जनरल द्विवेदी को सैन्य संरचनाओं की जानकारी देंगे। कश्मीर घाटी में और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों द्वारा किए गए आतंकवाद विरोधी उपायों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

Google News Follow
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर यह दौरा काफी अहम है। सेना प्रमुख सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को श्रीनगर और अन्य स्थानों का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान उन्हें आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी।

जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के शीर्ष कमांडर जनरल द्विवेदी को सैन्य संरचनाओं की जानकारी देंगे। कश्मीर घाटी में और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों द्वारा किए गए आतंकवाद विरोधी उपायों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

सेना प्रमुख के इस दौरे के दौरान सेना की 15 कोर के कमांडर और राष्ट्रीय राइफल्स के अन्य कमांडर मौजूद रहेंगे। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद से सेना ने इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ सघन अभियान चला रखा है। हमले के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनरल द्विवेदी से पूरी स्थिति पर बात की है।

रक्षा मंत्री और सेनाध्यक्ष के बीच जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक भी हुई है। इस बातचीत में रक्षा मंत्री ने पहलगाम की स्थिति और उसके बाद के हालातों की जानकारी ली। वहीं, सेना और सुरक्षाबलों ने पहलगाम में संदिग्ध स्थानों की घेराबंदी कर रखी है। सेना और अन्य सुरक्षा बल हेलिकॉप्टर के जरिए भी संदिग्ध इलाके की निगरानी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने निहत्थे पर्यटकों पर गोलियां बरसाई थीं। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में दो सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। दोनों अपने-अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने जम्मू-कश्मीर गए थे।

आतंकवादी हमले के बाद उसी शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से पहलगाम के लिए रवाना हो गए थे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आईबी चीफ, जम्मू-कश्मीर के डीजी और सेना एवं सीआरपीएफ के वरिष्ठतम अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी की थी।

यह भी पढ़ें-

J&K: अटारी-वाघा पर रिट्रीट में बंद गेट, कमांडर नहीं मिलाएंगे हाथ!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें